धरा को हरा भरा करने को आज रोपे जाएंगे 34 लाख पौधे

सुबह छह बजे से शुरू होगा पौधरोपण अभियान .11 जोन और 108 सेक्टर में अधिकारियों ने संभाला मोर्चा.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
धरा को हरा भरा करने को आज रोपे जाएंगे 34 लाख पौधे
धरा को हरा भरा करने को आज रोपे जाएंगे 34 लाख पौधे

अयोध्या: धरा को हरा भरा करने के लिए रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत जिले में 34 लाख 13 हजार 440 पौधों का रोपण किया जाएगा। सुबह छह बजे महाभियान का आगाज होगा। इसके लिए जिले को 11 जोन और 108 सेक्टर में बांटा गया है। सभी मोर्चों पर अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ पौधारोपण अभियान में पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी दफ्तर में खुले कंट्रोल रूम से प्रति घंटे की प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।

अभियान में शासकीय विभाग, न्यायालय परिसर, संस्थाएं, व्यक्तियों, निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थाओं, भारत सरकार के विभाग एवं उपक्रम, स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, प्राधिकरण, रेलवे, रक्षा, औद्योगिक इकाइयों, सहकारी समितियों और कृषकों को शामिल किया गया है। वन विभाग अपनी पौधशालाओं से सभी को निश्शुल्क पौधे उपलब्ध करवा चुका है। पौधों की उठान शनिवार की देर शाम तक जारी रही। अभियान के तहत पर्यावरण विभाग को 88 हजार सात सौ, ग्राम्य विकास विभाग को नौ लाख 62 हजार चार सौ, राजस्व विभाग को एक लाख आठ हजार छह सौ, इतना ही लक्ष्य पंचायतीराज विभाग को, औद्योगिक विभाग को 28 सौ, नगर विकास विभाग को 16 हजार एक सौ, लोक निर्माण विभाग को सात हजार नौ सौ और इतना ही सिचाई विभाग को, कृषि विभाग को एक लाख 90 हजार पांच सौ दस, पशुपालन विभाग को चार हजार पांच सौ और इतना ही सहकारिता विभाग को, उद्योग विभाग को छह हजार दो सौ, ऊर्जा विभाग को तीन हजार छह सौ, माध्यमिक शिक्षा को दो हजार एक सौ 90 और इतना ही बेसिक शिक्षा विभाग को, प्राविधिक शिक्षा को चार हजार एक सौ, उच्च शिक्षा विभाग को 15 हजार छह सौ, श्रम विभाग को दो हजार चार सौ, स्वास्थ्य विभाग को सात हजार दो सौ, परिवहन विभाग को दो हजार चार सौ, रेलवे को 14 हजार छह सौ, रक्षा को छह हजार, उद्यान विभाग को 66 हजार एक सौ और पुलिस को पांच हजार दो सौ पौधारोपण करना है। समस्त विभागों को आवंटित कुल लक्ष्य 16 लाख 40 हजार 190 के सापेक्ष वन विभाग 17 लाख 73 हजार दो सौ 50 पौधारोपण करेगा।

.....................

ग्राम्य विकास संस्थान में रोपित होंगे 10 हजार पौधे

जासं, अयोध्या: वनविभाग की ओर ग्राम्य विकास संस्थान में रविवार की सुबह नौ बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार खरे ने बताया कि संस्थान परिसर में 10 हजार पौधारोपण के लिए गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मेयर रिषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित सभी जनप्रतिनिधियों के जरिए पौधारोपण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी