गुप्तार घाट पर चला सरयू स्वच्छता अभियान

अयोध्या रविवार को प्रात आठ बजे लेडीज क्लब एवं अर्थ संवर्त फाउंडेशन के सम्मिलित तत्वावधान में गुप्तारघाट पर सरयू स्वच्छता अभियान चलाया गया। 10 बोरा मिट्टी की मूर्तियां भगवान के वस्त्र श्रृंगार फोटो फ्रेम के कांच के टुकड़े तथा ढेरों मालाएं पॉलिथीन आदि इकट्ठा किए गए। इन कांच के टुकड़ों से पुण्य प्राप्ति की लालसा से स्नान करने वाले जो अमूमन नंगे पैर होते हैं उन्हें पुण्य के स्थान पर टिटनेस की प्राप्ति हो सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:05 AM (IST)
गुप्तार घाट पर चला सरयू स्वच्छता अभियान
गुप्तार घाट पर चला सरयू स्वच्छता अभियान

अयोध्या : रविवार को प्रात: आठ बजे लेडीज क्लब एवं अर्थ संवर्त फाउंडेशन के सम्मिलित तत्वावधान में गुप्तारघाट पर सरयू स्वच्छता अभियान चलाया गया। 10 बोरा मिट्टी की मूर्तियां, भगवान के वस्त्र, श्रृंगार, फोटो फ्रेम के कांच के टुकड़े तथा ढेरों मालाएं, पॉलिथीन आदि इकट्ठा किए गए। इन कांच के टुकड़ों से पुण्य प्राप्ति की लालसा से स्नान करने वाले जो अमूमन नंगे पैर होते हैं, उन्हें पुण्य के स्थान पर टिटनेस की प्राप्ति हो सकती है।

इस पर विचारोपरांत ही किसी वस्तु का विसर्जन करें। यह हमारी जनमानस से विनम्र अपील है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेसीडेंट लेडीज क्लब डॉ. शशि मिश्र ने किया। सहयोग मंजुला झुनझुनवाला, क्षमा, अंजुला, प्रेमलता, मीरा, वंदना, अशोक तिवारी, अभिषेक एवं अन्य ने किया।

chat bot
आपका साथी