मित्रसेन के संघर्षों को दर्ज करने की जरूरत : शैलेंद्र यादव

छठीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सासंद मित्रसेन यादव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM (IST)
मित्रसेन के संघर्षों को दर्ज करने की जरूरत : शैलेंद्र यादव
मित्रसेन के संघर्षों को दर्ज करने की जरूरत : शैलेंद्र यादव

अयोध्या: पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के संघर्षों के इतिहास को पन्नों में दर्ज करने की आवश्यकता है। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने उनकी छठीं पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। किसान इंटर कॉलेज-भिटारी में छठीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रामप्रसाद रसिक ने एवं संचालन सुरेश इन्सान ने किया।

श्रद्धांजलि सभा के संयोजक पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने विश्वास दिलाया कि वह बाबूजी (मित्रसेन यादव) तो नहीं बन सकते, लेकिन उनके पद चिह्नों पर चल कर गरीब-मजलूमों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, अब्बास अली जैदी, अनूप संडा, तिलकराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन, जिला पंचायत सदस्य इंदूसेन, एजाज अहमद, राशिद जमील, रालोद के प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र, पूर्व प्रमुख कमलासन पांडेय, सूर्यकांत पांडेय, चौधरी महेंद्र सिंह, साहबलाल यादव, रामप्रकट रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित की। छेदी सिंह,पप्पू यादव पूर्व चेयरमैन जब्बार अली, पूर्व प्रमुख मुनव्वर अली, शाह हयात मसूद गजाली, मो.सलीम खां, संजय यादव, जयसिंह यादव,अमृत राजपाल, मनोज जायसवाल, रमाकांत यादव, स्वामीनाथ वर्मा,अशोक वर्मा, आजाद सिद्दीकी, रामचेत यादव, बबलू कनौजिया, ईश्वरलाल वर्मा, मो.कमर राईन मो. अपील बबलू, मो. अली,रामअचल यादव, खामा यादव, देवमणि कनौजिया ने भी पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर निगम में शामिल गांवों से मासिक किराया वसूली पर बिफरी सपा

अयोध्या: नगर निगम में शामिल 41 राजस्व ग्रामों में मासिक किराया आकलन को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि कर वसूलने के लिए नगर निगम ने दूसरा रास्ता निकाल लिया है। सपा नेता को इसकी जानकारी तब हुई जब मासिक किराया के लिए गठित त्रिस्तरीय समिति में सुनवाई के लिए मंगलवार को बुलाया गया। वहीं कर निर्धारण अधिकारी सुदर्शन चंद्रा के अनुसार पांच वर्ष तक नगर निगम में शामिल ग्रामों से कोई किराया व कर नहीं लिया जाना है। स्व कर निर्धारण करने के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है। पांच वर्ष बाद उस क्षेत्र के लोगों को स्वकर निर्धारण करने का मौका नगर निगम देगा। निगम टैक्स वसूली के लिए इन क्षेत्रों के अनिवासीय भवनों को नोटिस देगा। आवासीय भवन उसमें शामिल नहीं होंगे। सपा नेता ने कहाकि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से पहले अगर नगर निगम में उन राजस्व ग्रामों में टैक्स का बोझ लादा तो डटकर विरोध किया जाएगा। कहा, सपा पहले ही बिना बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए कर निर्धारण का विरोध कर चुकी है। विरोध के चलते नगर निगम को उस क्षेत्र के लिए कर निर्धारण की अधिसूचना को रद करना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी