व्यापारी हित में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : गोयल

अयोध्या व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहाकि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। व्यापार कल्याण बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम कर रहा है। वे रामघाट स्थित रामचरितमानस भवन ट्रस्ट में मीडिया से मुखातिब थे। गोयल ने कहाकि वे प्रदेश भर में दौरा कर व्यापारियों की समस्याओं को जान रहे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 11:08 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:33 AM (IST)
व्यापारी हित में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : गोयल
व्यापारी हित में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : गोयल

अयोध्या : व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहाकि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। व्यापार कल्याण बोर्ड सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम कर रहा है। वे रामघाट स्थित रामचरितमानस भवन ट्रस्ट में मीडिया से मुखातिब थे।

गोयल ने कहाकि वे प्रदेश भर में दौरा कर व्यापारियों की समस्याओं को जान रहे हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। जीएसटी एवं मंडी समिति से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं, लेकिन इसे लेकर व्यापारियों को चिता की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री व्यापारियों के प्रति संवेदनशील हैं। वह इस समस्या का समुचित निराकरण करेंगे। व्यापारी मौजूदा प्रदेश सरकार के संरक्षण में खुशहाली के साथ अपना कारोबार आगे बढ़ा सकेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता चंद्रप्रकाश गुप्त ने व्यापारियों की समस्याओं से गोयल को अवगत कराया। व्यापारी नेता नीरज जायसवाल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अयोध्या नगर निगम की ओर से भूमि, भवन एवं दुकानों पर लगाए गए करो को अधिक बताया। कम करने की मांग की। मौके पर समाजसेवी एवं व्यापारी नेता भागीरथ पचेरीवाला, सफलचंद्र, अनूप कुमार गुप्त, पार्षद नंदलाल गुप्त आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी