राम के नाम पर ड्रामा कर रही भाजपा : पवन

फैजाबाद : सपा सरकार के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार राम के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:44 PM (IST)
राम के नाम पर ड्रामा कर रही भाजपा : पवन
राम के नाम पर ड्रामा कर रही भाजपा : पवन

फैजाबाद : सपा सरकार के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार राम के नाम पर ड्रामा कर रही है। मंदिर की बात केवल धार्मिक, राजनीतिक स्टंट है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश ने प्रचंड बहुमत दिया तो राम की याद क्यों नहीं आई। चुनाव सामने है तो भाजपा अयोध्या-फैजाबाद के माहौल को खराब करना चाहती है।

जिलाध्यक्ष गंगा ¨सह यादव के साथ पूर्व मंत्री एक होटल में प्रेस से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पहली बार श्रद्धालुओं को 14कोसी परिक्रमा में इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सहादतगंज हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने बैरियर लगा दिया गया। रामायण एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को सुविधाएं नहीं दी जा सकी। शौचालय का दरवाजा नहीं खुल रहा था। उन्होंने कहाकि सपा सरकार में श्रवण यात्रा की शुरुआत कराई थी, वह भी नि:शुल्क। कहा कि अयोध्या में सीएम आए तो गरीबों को उजाड़ दिया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि गैस कनेक्शन जातियों के आधार पर बांटा जा रहा है। सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहाकि अयोध्या के विकास की योजनाएं अखिलेश सरकार में बनी, चाहे वो 52 करोड़ से बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने की योजना हो या फिर मेडिकल कॉलेज की।

chat bot
आपका साथी