राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए श्रुति जबलपुर रवाना

फैजाबाद : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित होने वाली 37 वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:38 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए श्रुति जबलपुर रवाना
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए श्रुति जबलपुर रवाना

फैजाबाद : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित होने वाली 37 वीं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की खिलाड़ी श्रुति गुप्ता प्रदेश टीम के साथ गंतव्य के लिए रवाना हुई। श्रुति के प्रशिक्षक भगवानदास अग्रवाल ने बताया कि 73 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में श्रुति फाइट करेगी। यहां के खिलाड़ियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता से खाली हाथ नहीं लौटेगी। उसका चयन प्रदेशीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

chat bot
आपका साथी