सात प्रतिशत वाहन अभी भी टोल प्लाजा पर रोक रहे रास्ता

फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टोल प्लाजा को जाम से बड़ी राहत मिली है। छह माह पहले जहां जिले के टोल प्लाजा पर भीषण जाम नजर आता था वहीं अब तस्वीर काफी सुखद हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:53 PM (IST)
सात प्रतिशत वाहन अभी भी टोल प्लाजा पर रोक रहे रास्ता
सात प्रतिशत वाहन अभी भी टोल प्लाजा पर रोक रहे रास्ता

अयोध्या : फास्टैग अनिवार्य होने के बाद टोल प्लाजा को जाम से बड़ी राहत मिली है। छह माह पहले, जहां जिले के टोल प्लाजा पर भीषण जाम नजर आता था, वहीं अब तस्वीर काफी सुखद हो चुकी है। इस सरल होती स्थिति के बीच अभी भी टोल प्लाजा से गुजरने वाले सात प्रतिशत वाहन फास्टैग रहित हैं, जो टोल प्लाजा पर कैश भुगतान के चक्कर में रास्ता रोक देते हैं। हालांकि टोल प्लाजा प्रबंधन इसका पूरा प्रयास कर रहा है कि बचे हुए वाहनों पर भी नकेल कसते हुए उन्हें फास्टैग युक्त कर दिया जाए। इसके लिए टोल प्लाजा पर 24 घंटे फास्टैग बनाने का कार्य किया जा रहा है।

गत 15 फरवरी से वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य है। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम काफी हद तक समाप्त हो चुका है। जिले में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा से प्रतिदिन 23 हजार वाहनों का आवागमन होता है। टोल प्लाजा प्रबंधन की माने तो इनमें से अधिकांश वाहन फास्टैग युक्त हो चुके हैं। सिर्फ 1600 वाहन ही फास्टैग रहित हैं। इनमें अधिकांश इमरजेंसी वाहन हैं। निजी वाहनों की संख्या कम हैं। कुछ वाहन ऐसे भी आ जाते हैं, जिनका फास्टैग ब्लैक लिस्टेड हो चुका है। ऐसे वाहनों से दोगुना चार्ज लेकर उन्हें तत्काल फास्टैग बनाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। टोल प्लाजा के प्रबंधक विनय वर्मा कहते हैं फास्टैग को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। बिना फास्टैग के भी कई वाहन टोल प्लाजा पर पहुंच रहे हैं, जिनसे दोगुना शुल्क लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी