विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। राजेपुर में हुई गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आने वाला समय पार्टी का है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:28 PM (IST)
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा

अयोध्या: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। राजेपुर में हुई गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आने वाला समय पार्टी का है। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग जाएं। आरोप लगाया कि सत्ता की ताकत पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मर्यादा की सारी सीमाएं पार करते हुए शासन, प्रशासन, पुलिस व धनबल के दम पर चुनाव अपने पक्ष में कर लिया। पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ जनता देख रही है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बूथ प्रबंधन में अभी से कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि बैठक में अखिलेश यादव की प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता विधानसभा कमेटी अध्यक्ष सियाराम निषाद ने व संचालन मोहम्मद अली ने किया। बैठक में भगवानबख्श सिंह, रामसुंदर यादव, पूर्व प्रमुख बब्लू सिंह व स्वामीनाथ वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू पहलवान, नागेंद्र यादव, मनोज वर्मा, धर्मवीर वर्मा, राजकुमारी वर्मा, भानु यादव, रमाकांत यादव, मो. असलम, रामरंग यादव, बिदेश्वरी यादव व राज चौधरी मौजूद रहे।

लीलावती की ताजपोशी से सपाई मुदित

अयोध्या: पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को समाजवादी पार्टी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने लीलावती कुशवाहा को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता के योगदान को पार्टी अनदेखा नहीं करती। कुशवाहा की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी की निगाह में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार कुशवाहा को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बाबूराम गोंड, एजाज अहमद, छोटेलाल यादव, अंसार अहमद, ओपी पासवान, राकेश कुमार व दुर्गेश वर्मा पर हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी