सपा जुटी डैमेज कंट्रोल में, कश्यप पहुंचे रामनगरी

भगवान राम को काल्पनिक बताने के बाद उठे विवादों से पार्टी को असहज स्थित में लाने वाले पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद से समाजवादी पार्टी ने भले ही छुट्टी कर ली हो। पर सच यही है कि पार्टी अभी भी डैमेज कंट्रोल में जुटी है। यही वजह है कि उनके स्थान पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बने सदस्य विधान परिषद डॉ. राजपाल कश्यप अपनी नई पारी की शुरूआत करने अयोध्या पहुंचे.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM (IST)
सपा जुटी डैमेज कंट्रोल में, कश्यप पहुंचे रामनगरी
सपा जुटी डैमेज कंट्रोल में, कश्यप पहुंचे रामनगरी

अयोध्या : भगवान राम को काल्पनिक बताने के बाद उठे विवादों से पार्टी को असहज स्थित में लाने वाले पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद से समाजवादी पार्टी ने भले ही छुट्टी कर ली हो। पर सच यही है कि पार्टी अभी भी डैमेज कंट्रोल में जुटी है। यही वजह है कि उनके स्थान पर पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बने सदस्य विधान परिषद डॉ. राजपाल कश्यप अपनी नई पारी की शुरूआत करने अयोध्या पहुंचे। लौटनराम निषाद से उठे विवाद का पटाक्षेप करने व भगवान राम के प्रति सकारात्मक संदेश देने के मकसद से वह पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय के साथ रामनगरी स्थित महंत जनमेजय शरण के स्थान पहुंचे। श्रद्धा से शीश झुका प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहाकि बाइस में बाइसाइकिल अभियान के लिए पिछड़ों को लामबद्ध करने की मुहिम की शुरुआत यहां से की है। कहा, प्रदेश के बिगड़ते जा रह हालात से मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कोरोना की लड़ाई लड़ने व कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फैल हैं। पार्टी कार्यालय में कश्यप का स्वागत पार्टी जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व विधायक अभय सिंह, जिला महासचिव बख्तियार खान, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बाबूराम गौड़, छोटेलाल यादव, शैलेंद्र यादव आदि ने किया। हसनूकटरा में मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी पूर्व मंत्री के साथ मिले।

संसू, सोहावल (अयोध्या): पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का तहसीनपुर स्थित टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शोएब खान, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राशिद, दान बहादुर यादव, शाहरुख खान, सलमान खान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी