टीवी पर दिखने वालीं पीएम की उपलब्धियां कागजी : अवधेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा प्रधानमंत्री रोज उपलब्धियों के साथ टीवी पर दिखते हैं लेकिन धरातल पर वे कागजी हैं। पूर्व मंत्री ने योगी सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:28 PM (IST)
टीवी पर दिखने वालीं पीएम की उपलब्धियां कागजी : अवधेश
टीवी पर दिखने वालीं पीएम की उपलब्धियां कागजी : अवधेश

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा, प्रधानमंत्री रोज उपलब्धियों के साथ टीवी पर दिखते हैं लेकिन धरातल पर वे कागजी हैं। पूर्व मंत्री ने योगी सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

वह पत्रकारों से सिविल लाइन स्थित एक होटल में वार्ता कर रहे थे। सपा नेता ने टीईटी का पेपर लीक होने को बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ बताया। कहा, अगर निष्पक्ष जांच होगी तो सत्ता प्रतिष्ठान में कई दागदार मिलेंगे। सहकारी समितियों से उर्वरक व कीट रसायन गायब होने का हवाला दिया। किसानों की समस्याओं को अनसुना किए जाने का आरोप लगाया। धान खरीद किसानों से नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी गोदामों पर धान डंप होने का बहाना बना लौटा रहे हैं। एक तिहाई खेत में बुआई नहीं हुई, जो खेत बोए गए उसे निराश्रित जानवर चर ले रहे हैं। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार साढ़े चार वर्षों में 52 लोगों की सांड़ के हमले में जान चली गई। जिले के आंकड़ों को जोड़ लिया तो यह संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। एंबुलेंस के लिए तीन -तीन घंटे इंतजार करना पड़ता है। अमानीगंज के परसौली-इब्राहिमपुर निवासी अशोक कुमार पासवान की जान चली गई। वह हिदू इंटर कालेज-रुदौली में शिक्षक थे। एंबुलेंस की लापरवाही बरतने की जांच करा कर दोषियों को दंडित करने की मांग की। 50 लाख रुपये उनके स्वजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। देवगांव व पिठला में तैयार अस्पताल अभी तक न संचालित न होने की जानकारी दी। इस तरह पूर्व मंत्री भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार खूब हमलावर रहे।

chat bot
आपका साथी