सपा ने घोषित किए फ्रंटल संगठन अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी संगठन की मजबूती में जुटी है। जिला कार्यसमिति के एलान के बाद पार्टी ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों का नाम भी घोषित कर दिया.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 12:02 AM (IST)
सपा ने घोषित किए फ्रंटल संगठन अध्यक्ष
सपा ने घोषित किए फ्रंटल संगठन अध्यक्ष

अयोध्या : समाजवादी पार्टी संगठन की मजबूती में जुटी है। जिला कार्यसमिति के एलान के बाद पार्टी ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों का नाम भी घोषित कर दिया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। समाजवादी व्यापार सभा अध्यक्ष -कृष्ण कुमार गुप्त, महिला सभा अध्यक्ष- सुनीता श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष- राशिद जमील, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष- दूधनाथ यादव, मजदूर सभा अध्यक्ष- विजय यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष- दान बहादुर सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष- रामस्वरूप फैजाबादी व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामानंद यादव को सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने जिला कार्य समिति में 20 विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी सूची जारी की।

पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार छोटेलाल यादव, हाजी अमानत अली, सैयद नफीसुल हसन, रामसूरत तिवारी, इंद्रजीत यादव, जियाराम यादव, भानुप्रताप सिंह, नदीम खान, शहाब अख्तर, सरवन यादव, अंशुमान सिंह यादव, पुनीत साहू, राम अजोर यादव, सरफराज नसरुल्ला, बाबा रामदीन, देशराज यादव, वेदप्रकाश, रामलहू यादव, अनिल मिश्र व निर्मल वर्मा प्रमुख है।

chat bot
आपका साथी