चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ी सपा की साइकिल

विधानसभा चुनाव में अभी करीब पांच माह बाकी है। उससे पहले चुनावी जीत की राह पर आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की साइकिल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को खूब चली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद हों या फिर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन लाल टोपी लगा समर्थकों के साथ साइकिल दौड़ाते दिखे। पूर्व मंत्री आनंदसेन हों या फिर अभय सिंह उन्हें साइकिल पर सवार देख लगा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM (IST)
चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ी सपा की साइकिल
चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ी सपा की साइकिल

अयोध्या: विधानसभा चुनाव में अभी करीब पांच माह बाकी है। उससे पहले चुनावी जीत की राह पर आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की साइकिल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को खूब चली। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद हों या फिर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन लाल टोपी लगा समर्थकों के साथ साइकिल दौड़ाते दिखे। पूर्व मंत्री आनंदसेन हों या फिर अभय सिंह उन्हें साइकिल पर सवार देख लगा कि विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं। महंगाई समेत जनसरोकार से जुड़े मुद्दे के साथ जनता के बीच जाने के लिए पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती का दिन चुना था। इससे पहले शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सदर तहसील के रसूलाबाद चौराहे से अयोध्या के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा का पार्टी समर्थकों ने स्वागत कर पार्टी नेताओं का उत्साहवर्धन किया। यात्रा में जुटी भीड़ से उत्साहित समर्थक केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पार्टी नेता भी जुटी भीड़ से बहुत उत्साहित दिखे।

अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में साइकिल यात्रा की अगुवाई करने वाले पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार को विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीतियों से सभी त्रस्त है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि सभी इस सरकार से छुटकारा चाहते हैं। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि योगी सरकार नौजवानों, किसानों और महिलाओं के हितों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है जिससे समाज के हर वर्ग में रोष व्याप्त है। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां व पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पार्टी का जनजागरण शुरू हुआ है।

सायकिल रैली में पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, धर्मवीर वर्मा, मो. हलीम पप्पू, बख्तियार खान, अनूप सिंह, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, हामिद जाफर मीसम, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, सविता मेहरोत्रा, राजा मानसिंह, उमेश चंद्र यादव, मो .अली, अनित शुक्ल,डॉ. पुष्कर यादव, रईस खान, अमृत राजपाल, मनोज जायसवाल, बाबूराम गोंड, इंद्रपाल यादव, अमृतलाल वर्मा, ईश्वरलाल वर्मा, एजाज अहमद, शिव बरन यादव पप्पू, जयसिंह यादव व दीपू सिंह ने साइकिल यात्रा निकाली। अमितप्रसाद, सरोज यादव, गौरव पांडेय, शंशाक शुक्ल, साहबलाल यादव, अशोक यादव, राशिद जमील, शोएब खान, चंद्रभान यादव, रामअचल यादव, राजेशकुमार वर्मा, शिवकुमार यादव, शैलेंद्र यादव, तरजीत गोंड़, बालकृष्ण मिश्र, वेदप्रकाश यादव, पृथ्वीराज यादव, माखनलाल यादव, मो. रईस खान, डॉ. देवमणि कनौजिया, राजदेव यादव, सिराज अहमद, सोनू हाशमी, महेश शर्मा, तुलसीराम यादव, मदन यादव, आकिब खान, प्रेमकांत, अनुराग सिंह, रामदुलार यादव, सुभाष रावत, सुभाष यादव, कश्यप यादव व रामतेज शामिल रहे।

....................

अयोध्या विस क्षेत्र के रसूलाबाद से पूर्व मंत्री पवन पांडेय की अगुवाई में निकली साइकिल यात्रा गंगोली, इटौरा तक गई। रास्ते में पड़ने वाले गांवों में स्वागत की व्यवस्था रही। यात्रा में युवाओं की जुटी भीड़ केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रही थी। गंगोली में चुन्नू तिवारी, हरिनारायणपुर में ओपी पाल,सदानंद पांडेय, बिदुरा में सोनू तिवारी,पुरखेपुर में राजन पांडेय, अंजना में धीरेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय,भवानीपुर में नंदकुमार यादव, कर्मा चौराहा पर मुंशी वर्मा, अनिल शर्मा, मोहतिमपुर में गोपी वर्मा, प्रदीप यादव, सोनेसा में अजीत वर्मा साइकिल यात्रा का स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

रुदौली नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से पार्टी नेता हयात मसूद गजाली की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकली। रौजागांव से तहसील गेट तक साइकिल यात्रा की अगुवाई पालिकाध्यक्ष जब्बार अली, मो. अली, आरिफ व रईस खां ने की। यात्रा में किसान विरोधी बिल, आ•ाम खान की रिहाई नौजवानों को रोजगार, महंगाई के खिलाफ नारे लगाते जोश में न•ार आए। सैदपुर में अनित शुक्ल की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकली। युवा सपा नेता मो. अली की अगुवाई में सीवन वाजिदपुर से बुलबुलपुर सिठौला तक साइकिल रैली निकाली गयी। संसू, सोहावल अयोध्या : बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने सरियावां से साइकिल रैली निकाली। उसरू, नउवाकुंआ, रानीबाजार, सथरी, पटखौली, अमौना चौराहा, पूरे बेलदार, पूरे सूबेदार,पाठक का पुरवा रामसहाय का पुरवा गांवों से गुजरी। जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह, अमरबहादुर यादव, जयप्रकाश यादव, अमित यादव, अजय सिंह, अंकुर सिंह, पवन सिंह शामिल रहे। राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप सिंह ने सत्तीचौराहा से साइकिल यात्रा निकाली। जय सिंह यादव की साइकिल रैली दक्षिणपारा समेत कई गांवों से गुजरी। उमेश यादव सोनू ने सआदतगंज चौराहे से सोहावल चौराहे तक लगभग 15 किलोमीटर साइकिल चलाई। मंगलसी चौराहे पर प्रधान प्रतिनिधि रामचेत यादव ने स्वागत किया। रौजागांव चीनी मिल से सोहावल प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य विनीता रावत के पति अजय रावत की अगुवाई में निकली। पार्टी नेता हरिशंकर यादव छोटू के नेतृत्व में साइकिल रैली को पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने वर्कशाप पर झंडी दिखाकर रवाना किया। भरतकुंड, इटौरा मसौधा होते हुए वर्कशॉप चौराहे पर रैली का समापन हुआ। उमाशंकर यादव, राम प्रताप यादव, राम अचल, उदयभान वर्मा, प्रधान सुनील कुमार यादव शामिल रहे।

तारुन में पूर्व विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में पडेलवा चौराहे से तारुन तक लगभग आठ किमी साइकिल यात्रा निकली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। साइकिल यात्रा में विधानसभा कमेटी अध्यक्ष सियाराम निषाद, अजीत पटेल,भारत वर्मा, मंशाराम वर्मा, रामसुंदर यादव,नीरज सिंह शामिल रहे। मया ब्लॉक के छपरा मोड़ से होते हुए गोसाईंगंज से होकर तेजापुर पहुंची। साइकिल रैली की अगुवाई धर्मवीर वर्मा ने किया। पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा भी शामिल हुए। रैली में पार्टी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता शामिल रहे। इंद्रपाल यादव, विजय बहादुर वर्मा, जगन्नाथ पाल, संदीप यादव, त्रिभुवन प्रजापति, शिवपाल, राजेश वर्मा, रवींद्र वर्मा, रवीद्र पाल, मनोज प्रजापति, ध्रुवदेव, सियाराम यादव, जितेंद्र वर्मा, राम प्रवेश शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी