रोडवेज का प्रतिदिन एक लाख का फायदा

क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4 क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4 क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4 क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4 क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4 क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य द्दड्डद्बठ्ठह्य श्रठ्ठद्ग द्यड्डद्मद्ध ह्मह्वश्चद्गद्गह्य श्चद्गह्म स्त्रड्ड4

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:24 AM (IST)
रोडवेज का प्रतिदिन एक लाख का फायदा
रोडवेज का प्रतिदिन एक लाख का फायदा

अयोध्या : नगर निगम के प्रवर्तन दल का प्रयास रंग लाने लगा है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ छेड़े गए अभियान का फायदा परिवहन निगम को मिलने लगा है। इसके बाद निगम को प्रतिदिन लगभग एक लाख रुपये के राजस्व का लाभ प्राप्त हो रहा है। निगम के एआरएम नंदकिशोर चौधरी ने प्रवर्तन दल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सार्थक पहल बताया।

परिवहन निगम फैजाबाद डिपो के आसपास रोड पर डग्गामार वाहनों का कब्जा था, जिनकी वजह से यात्री निगम की बसों में सफर न कर कम पैसे में अनाधिकृत वाहनों निजी बस, टैक्सी आदि से असुरक्षित सफर तय करते थे। निगम को आर्थिक क्षति और डग्गामार वाहनों की चांदी थी। नगर निगम के प्रवर्तन दल की कमान संभालने वाले सेवानिवृत्त कर्नल सत्येंद्र सिंह ने अपनी टीम को डिपो के इर्द-गिर्द उतारा तो डग्गामार वाहनों के संचालकों में हलचल मच गई। कर्नल ने बताया कि शासनादेश है कि डिपो से एक किलोमीटर के दायरे में अनाधिकृत वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। बावजूद इसके, धड़ल्ले से डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा था। दल ने अभियान चलाकर कइयों को पुलिस को सौंपा तो कई की हवा निकाल कर खदेड़ दिया।

एआरएम ने बताया कि प्रवर्तन दल के प्रयास से परिवहन निगम को प्रतिदिन एक लाख रुपये राजस्व का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रवर्तन दल की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों के डिपो के आसपास न फटकने से यात्री निगम की बसों में सफर तय कर रहे है।

chat bot
आपका साथी