लौटे लोगों के लिए परिवहन निगम ने उतारा बसों का बेड़ा

-भूखे पेट राजस्थान के यात्रियों को विधायक ने करवाया भोजन चित्र- 01 जासं अयोध्या जालंधर से ट्रेन से फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की डिमांड पर परिवहन निगम के अयोध्या डिपो ने बसों का बेड़ा उतार दिया। वहीं अयोध्या डिपो में सुबह से भूखे पेट मौजूद राजस्थान के यात्रियों को विधायक वेदप्रकाश गुप्त की पहल पर भोजन की व्यवस्था करवाई गई। इन यात्रियों की डिपो पर पहले चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिग की। ट्रेन से पहुंचे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने अयोध्या डिपो के एआरएम महेश कुमार से 4

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 08 May 2020 06:03 AM (IST)
लौटे लोगों के लिए परिवहन निगम ने उतारा बसों का बेड़ा
लौटे लोगों के लिए परिवहन निगम ने उतारा बसों का बेड़ा

अयोध्या : जालंधर से ट्रेन से फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की डिमांड पर परिवहन निगम के अयोध्या डिपो ने बसों का बेड़ा उतार दिया। वहीं अयोध्या डिपो में सुबह से भूखे पेट मौजूद राजस्थान के यात्रियों को विधायक वेदप्रकाश गुप्त की पहल पर भोजन की व्यवस्था करवाई गई। इन यात्रियों की डिपो पर पहले चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिग की।

ट्रेन से पहुंचे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने अयोध्या डिपो के एआरएम महेश कुमार से 48 बसों की डिमांड की। एआरएम ने बसों को सैनिटाइज कराने के साथ ही चालक-परिचालकों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध करवा कर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया। स्टेशन पर बसों की लंबी कतार लग गई। इन बसों से लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं प्रथम चरण के लॉकडाउन के समय से अयोध्या में फंसे राजस्थान के भरतपुर के 23 लोग सुबह से अयोध्या डिपो पर भूखे पेट बस का इंतजार कर रहे थे। इनकी हालत भूख से खराब होने लगी तो किसी ने भाजपा के अयोध्या मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य को फोन कर इसकी जानकारी दी। चंद मिनटों में मंडल अध्यक्ष के साथ विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्त अपनी टीम के साथ रोडवेज पहुंचे और सभी को भोजन उपलब्ध करवाया। इसके बाद बस राजस्थान के लिए रवाना हुई। इसके अतिरिक्त अयोध्या डिपो से गुरुवार को 25 बसें पड़ोसी जिले बाराबंकी भी भेजी गईं।

chat bot
आपका साथी