ऋतंभरा, रामभद्राचार्य जैसे दिग्गज होंगे वक्ता

अयोध्या : 25 नवंबर को प्रस्तावित विहिप की धर्मसभा में एक लाख से अधिक रामभक्तों को जुटाने की तै

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:17 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:17 AM (IST)
ऋतंभरा, रामभद्राचार्य जैसे दिग्गज होंगे वक्ता
ऋतंभरा, रामभद्राचार्य जैसे दिग्गज होंगे वक्ता

अयोध्या : 25 नवंबर को प्रस्तावित विहिप की धर्मसभा में एक लाख से अधिक रामभक्तों को जुटाने की तैयारी है। वक्ता के रूप में भी दिग्गजों का जमावड़ा होगा। धर्मसभा की तैयारियों में लगे विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार वक्ता के रूप में शीर्ष स्थानीय संतों सहित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, जगदगुरु हंसदेवाचार्य, साध्वी ऋतंभरा, युगपुरुष स्वामी परमानंद, संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोककुमार, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय आदि प्रमुख होंगे। धर्मसभा की व्यापक तैयारी सोमवार को बयां होने वाली है। इस दिन संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल भक्तमाली परिसर स्थित सभास्थल का जायजा लेंगे।

चंपत राय एवं विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र ¨सह पंकज, अशोक तिवारी आदि शीर्ष पदाधिकारी सोमवार से ही धर्मसभा की तैयारियों को ध्यान में रखकर डेरा डालेंगे। संघ के प्रांत प्रचारक कौशल एवं प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्र तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। धर्मसभा के लिए जारी पत्रक के अनुसार सभा के माध्यम से विहिप राममंदिर के लिए निर्णायक संघर्ष की मुनादी करेगी।

chat bot
आपका साथी