अयोध्या को देश की राजधानी बनाने का संकल्प

महापरिवार पार्टी के अध्यक्ष ने सहयोगियों के साथ सरयू जल से लिया संकल्प और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के अनुरूप महंत परमहंसदास को किया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 11:06 PM (IST)
अयोध्या को देश की राजधानी बनाने का संकल्प
अयोध्या को देश की राजधानी बनाने का संकल्प

अयोध्या : भारत महापरिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबरीशदेव गुप्त ने सरयू जल से अयोध्या को देश की राजधानी बनाने का संकल्प लिया। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह के साथ संकल्प लेने के बाद गुप्त ने रामकीपैड़ी परिसर में पत्रकारों से वार्ता भी की। उन्होंने कहा, सृष्टि के आरंभ के बाद सबसे पहली राजधानी होने का गौरव अयोध्या को हासिल है और आज रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का रास्ता अयोध्या को राजधानी बनाने के साथ प्रशस्त होगा। देश के संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए भी यह जरूरी है कि अयोध्या को राजधानी बनायी जाय। आज जब पुत्र-पिता को, भाई-भाई को धन-संपदा के लिए मार रहा है, तो अयोध्या और श्रीराम को राजनीति के केंद्र में प्रतिष्ठापित करना स्वयं में समाधान है। महापरिवार पार्टी के अध्यक्ष ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे के अनुरूप इस दौरान तपस्वी जी की छावनी के महंत परमहंसदास को भारत भूषण दिव्य महापुरुष सम्मान से विभूषित भी किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गुरु वशिष्ठ श्रीराम का मार्गदर्शन करते थे, उसी प्रकार महापरिवार पार्टी परमहंसदास सरीखे संतों का मार्गदर्शन लेती रहेगी। परमहंसदास अक्टूबर 2018 में तब चर्चा में आये, जब उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 12 दिनों तब आमरण अनशन किया। जनवरी 2019 में भी वे पखवारे भर तक अनशनरत रहकर मंदिर निर्माण की मांग बुलंद करते रहे। इसी वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान परमहंसदास हिदूराष्ट्र के लिए 12 दिन तक अन्न-जल त्यागकर अनशनरत रहे हैं।

महापरिवार पार्टी के अध्यक्ष ने सहयोगियों के साथ सरयू जल से लिया संकल्प और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के अनुरूप महंत परमहंसदास को किया सम्मानित।

chat bot
आपका साथी