रेलवे की लेट लतीफी जारी, अयोध्या पांच घंटे विलंब से पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस

श्री रामायण एक्सप्रेस भी लेट लतीफी का शिकार हो गई। यह विशेष ट्रेन सोलह दिन की धार्मिक यात्रा पर है। ट्रेन को सुबह 4:50 बजे अयोध्या पहुंचना था, लेकिन दस बजे से बाद अयोध्या पहुंची।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:08 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:23 AM (IST)
रेलवे की लेट लतीफी जारी, अयोध्या पांच घंटे विलंब से पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस
रेलवे की लेट लतीफी जारी, अयोध्या पांच घंटे विलंब से पहुंची श्री रामायण एक्सप्रेस

अयोध्या (जेएनएन)। रेलवे की लापरवाही से श्री रामायण एक्सप्रेस भी लेट लतीफी का शिकार हो गई। यह विशेष ट्रेन सोलह दिन की धार्मिक यात्रा पर है। इस ट्रेन को आज सुबह 4:50 बजे अयोध्या पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दस बजे से बाद अयोध्या पहुंची। यह ट्रेन कल शाम पांच बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना होगी।

दिल्ली से कल रवाना हुई रामायण एक्सप्रेस को आज तड़के 4:50 बजे अयोध्या पहुंचना था। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आइआरसीटीसी) की ओर से चलाई गई यह विशेष ट्रेन 16 दिनों के धार्मिक टूर पैकेज में शामिल है, जो भगवान राम से जुड़े स्थानों की यात्रा कराएगी। विशेष ट्रेन से आ रहे पर्यटक सबसे पहले भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या का दर्शन करेंगे। इस ट्रेन का पहला ठहराव अयोध्या जंक्शन में है। आज यहां पर ट्रेन का जोरदार स्वागत किया गया। इस ट्रेन को सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दस बजकर दस मिनट पर पहुंची। 

ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही जोरदार पुष्पवर्षा की गई। सभी पर्यटकों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। फैजाबाद जंक्शन से बस से सभी पर्यटक अयोध्या जाएंगे। सांसद लल्लू सिंह के स्थान पर भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। सभी पर्यटकों ने एक स्वर से कहा कि हमारी इच्छा है कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बने। 

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पर्यटक बस से अयोध्या पहुंच दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। ट्रेन कल शाम को पांच बजे अपनी अगली यात्रा के लिए गोरखपुर की ओर रवाना होगी। वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि भगवान राम से जुड़े दर्शनीय स्थलों की सैर कराने के लिए रेलवे की ओर से ये व्यवस्था की गई है।

उनके अनुसार केंद्र सरकार के इस प्रयास से अयोध्या में पर्यटक और करीब से जान सकेंगे। ट्रेन से उतरने के बाद श्रद्धालु बस से अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम अयोध्या की विभिन्न धर्मशाला में किया गया है। इस ट्रेन के सभी श्रद्धालुओं के खानपान की व्यवस्था के लिए आइआरसीटीसी के प्रशिक्षित स्टॉफ भी ट्रेन में मौजूद हैं। यह ट्रेन यात्रियों को ट्रेन रामायण के प्रसंगों से जुड़े स्थलों का दर्शन करा रही है। 

स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन भगवान श्रीराम से जुड़े सथलों के दर्शन के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन दिल्ली से अयोध्या, चित्रकूट, जनकपुरी, रामेश्वरम जैसी जगहों पर जाएगी। इस ट्रेन में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है। यात्रा पैकेज में श्रीलंका की यात्रा का भी वैकल्पिक व्यवस्था है। यह ट्रेन भारत व श्रीलंका में भगवान राम से जुड़े पौराणिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

इस ट्रेन में 16 दिनों यात्रा पैकेज है। पूरे टूर का संचालन आइआरसीटीसी कर रही है। दिल्ली से चलने के बाद ट्रेन का पहला ठहराव अयोध्या है। दूसरे चरण में ट्रेन रामायण सर्किट के तहत दूसरे महत्वपूर्ण स्थलों नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर जाएगी।  उसके बाद ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, श्रींगवेरपुर, नासिक, हंपी, और रामेश्वरम जाएगी। इस यात्रा पैकेज में श्रीलंका की यात्रा का भी वैकल्पिक व्यवस्था है। यात्रियों को हवाई जहाज से चेन्नई से कोलंबो ले जाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी