सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 2138 छात्र शामिल

अयोध्या राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस फतेहगंज में संपन्न हुई। प्रतियोगी छात्र सुबह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Sep 2019 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Sep 2019 11:14 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 2138 छात्र शामिल
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 2138 छात्र शामिल

अयोध्या : क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में आयोजित राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दो हजार 138 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। दोपहर 11 से 12 बजे तक चली परीक्षा के बाद युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता का संयोजन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने किया।

परीक्षा संपन्न कराने एवं उसके बाद भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव राजेंद्रप्रताप सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, एआइसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, वेद सिंह कमल, महानगर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ को सौंपी गई थी। प्रतिभागियों के यथास्थान बैठने एवं जलपान की व्यवस्था विजय यादव, श्रीनिवास शास्त्री पोद्दार, संजय तिवारी, बृजेश सिंह चौहान, राकेश बंसल, शिवपूजन पांडेय के जिम्मे थी।

कार्यक्रम के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने प्रतियोगिता का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए रामदास वर्मा एवं सुनील पाठक की पीठ थपथपाई। इस दौरान पूर्व विधायक माधवप्रसाद, एआइसीसी सदस्य केके सिन्हा, उपेंद्र सिंह लल्लू, भगवानबख्श सिंह, इकबाल मुस्तफा, शैलेंद्रमणि पांडेय, दिनेश सिंह, अनिल तिवारी, राकेश यादव, हरिपाल वर्मा, अखिलेश यादव, मधु पाठक, संगीता सोनकर, सविता यादव, मोहम्मद अहमद टीटू, नंदकुमार सोनकर, धर्मवीर दुबे, केसरीकुमार मिश्र, हरेकृष्ण गुप्त, संजय वर्मा, बसंत मिश्र, डॉ. राजकुमार मौर्य, राजदेव वर्मा, अशोककुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी