सौ मिमी से ज्यादा बारिश ने किया बेहाल, धान को नुकसान

146 मिमि बारिश दर्ज की गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:57 PM (IST)
सौ मिमी से ज्यादा बारिश ने किया बेहाल, धान को नुकसान
सौ मिमी से ज्यादा बारिश ने किया बेहाल, धान को नुकसान

अयोध्या: बुधवार शाम से जारी बारिश ने लोगों बेहाल कर दिया। भारी बारिश से तापमान में भी खासा कमी आ गई है। गुरुवार को सर्वाधिक बारिश बीकापुर व शाहगंज क्षेत्र में हुई। दोनों ही इलाकों में 146 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शहरी इलाके में भी सौ मिमी से ज्यादा बरसात हुई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा समय में मानसून सक्रिय है, इसीलिए बारिश हुई है। शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है।

बारिश से धान की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार धान की फसल जमींदोज हो गई। सोहावल, बीकापुर, रुदौली व पूराबाजार आदि क्षेत्रों में किसान परेशान नजर आए। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश का सिलसिला शुक्रवार की शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से बारिश का दौर थमेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। इसी वजह से वातावरण से उमस व गर्मी पूरी तरह गायब रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 96 व न्यूनतम 81 फीसद रही। उत्तरी-पूर्वी हवा साढ़े छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

chat bot
आपका साथी