घाटों पर दीपों की संख्या निर्धारित

अयोध्या अयोध्या में बहुप्रतीक्षित दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:47 PM (IST)
घाटों पर दीपों की संख्या निर्धारित
घाटों पर दीपों की संख्या निर्धारित

अयोध्या : अयोध्या में बहुप्रतीक्षित दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राम की पैड़ी पर दीपों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। पैड़ी के 32 घाटों पर इस बार नौ लाख दीपक बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रिकार्ड बनाने के लिए सात लाख 51 हजार दीपक को एक वक्त में जलाने का लक्ष्य है।

इस भव्य आयोजन में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी भी शामिल होंगे। वियतनाम और केन्या के राजदूत भी दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे। एक नवंबर की शाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार स्वयंसेवकों और समन्वयकों को टीशर्ट भी दी जाएगी। समन्वयकों और स्वयंसेवकों का परिचय पत्र भी बनाया गया है। इस बार परिचय पत्र पर नाम प्रिटेड है, जिससे परिचय पत्र के साथ छेड़छाड़ न हो सके।

---------

अधिकारियों ने लिया जायजा

दीपोत्सव को दिव्य भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार की सुबह राम की पैड़ी पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। सीडीओ अनिता यादव, अवध विवि के नोडल अधिकारी प्रो. शैलेंद्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल आदि ने दीपोत्सव के मद्देनजर राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी प्रो. वर्मा ने बताया कि सभी घाटों की कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया है, जिससे समय से दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

------------

सबसे ज्यादा दीप वाले घाट

-घाट नंबर एक पर 741 स्वयंसेवक सबसे ज्यादा साढ़े 55 हजार दीपक

-घाट नंबर दस पर 718 स्वयंसेवी 53 हजार 800 दीपक

- घाट संख्या नौ पर 698 स्वयंसेवक 52 हजार 350 दीपक

-घाट नंबर सात पर 677 स्वयंसेवक 52 हजार दीपक

21वें व 22वें घाट पर पांच-पांच हजार दीपक जलाए जाएंगे।

-12 हजार स्वयंसेवक, दो सौ समन्वयक और 32 पर्यवेक्षक दीपोत्सव का दायित्व संभालेंगे।

chat bot
आपका साथी