महामारी फैली है फिर भी..अब तो मास्क लगा लीजिए

मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक कर रही पुलिस. गुरुवार को शहर में 51 लोगों पर लगाया गया जुर्माना.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:36 PM (IST)
महामारी फैली है फिर भी..अब तो मास्क लगा लीजिए
महामारी फैली है फिर भी..अब तो मास्क लगा लीजिए

अयोध्या : दोपहर के एक बज रहे थे। चौक में कोतवाल नितीश श्रीवास्तव खड़े हुए थे। गुरुवार बाजार बंदी का दिन होने के नाते सड़क पर लोगों की आवागमन कम था, तो भी निश्चित होकर चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी से गतिविधियों की जानकारी ले रहे थे। तभी दो युवक एक स्कूटी पर सवार आते दिखे। कोरोना संकट के बीच मुंह पर मास्क? नहीं। ऐसी स्थिति में दोनों युवकों को कोतवाल ने रुकने का संकेत दिया। हड़बड़ाकर दोनों ने बाइक रोकी। दोनों युवकों के पास पहुंचे कोतवाल का पहला सवाल यही था कि..ये क्या हरकत है? कोरोना इतना गंभीर रूप ले चुका है। सरकार ने भी मास्क? पहनना अनिवार्य कर दिया फिर भी आप मनमानी कर रहे हैं। ऐसे नहीं चलेगा। महामारी फैली है..अब तो मास्क? लगा लीजिए। गलती हो गई सर अब नहीं होगा। अगले ही पल कोतवाल ने दोनों का पांच-पांच सौ रुपये चालान किया और बदले में उन्हें मास्क? उपलब्ध कराया। वहीं से गुजर रहा एक रिक्शा वाला भी बिना मास्क? के दिखा, जिसको भी पुलिस ने मास्क? उपलब्ध कराया। यह स्थिति तब है, जबकि जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ। ऐसे में भी मास्क? पहनने को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है। कोतवाली नगर में ही गुरुवार को 51 लोगों का चालान किया गया। कमोवेश जिले में मास्क? पहनने को लेकर लोगों में यही लापरवाही देखी जा रही है। कोतवाल नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसा नहीं है? कि यह लापरवाही बड़े पैमाने पर हो रही है। लोग मास्क? पहनने को लेकर सचेत हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोग हैं, जो इसका उल्लंघन भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर जुर्माना किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी