कोरोना को 'डाउन' करने के लिए घरों में 'लॉक' रहे लोग

जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार चिता का विषय बनती जा रही है. पांच मौतें और चार सौ से अधिक मरीजों का मिलना बताने के लिए काफी है कि यहां की स्थिति सामान्य नहीं.मास्क न पहनने पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM (IST)
कोरोना को 'डाउन' करने के लिए घरों में 'लॉक' रहे लोग
कोरोना को 'डाउन' करने के लिए घरों में 'लॉक' रहे लोग

अयोध्या : जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार चिता का विषय बनती जा रही है। पांच मौतें और चार सौ से अधिक मरीजों का मिलना बताने के लिए काफी है कि यहां की स्थिति सामान्य नहीं। कोरोना को हराने के लिए सरकार ने 55 घंटे पाबंदी किया तो जनता सरकार के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी नजर आई। कोरोना को हराने के लिए लोग अपने घरों में लॉक रहे। सड़क पर यदा कदा लोग दिखे भी तो अधिकांश आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले। अनावश्यक रूप से घूमने निकले लोगों को कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मास्क न लगाने पर 850 लोगों पर कार्रवाई की गई। 96 वाहनों का चालान भी किया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की और प्रभावी निगरानी का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह व सीओ सिटी अरविद चौरसिया ने नगर का भ्रमण का लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान खुली दो दुकानों को बंद कराकर नोटिस जारी किया।

..........

सफाई और सैनिटाइजेशन का चला अभियान

अयोध्या : लॉकडाउन के दौरान शहर से लेकर गांव तक सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य चला। नगर निगम और अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। अग्निशमन दस्ते ने भी सैनिटाइजेशन किया।

..........

सम्मानित हुई जलपुलिस

अयोध्या : उत्कृष्ट कार्य के लिए रामनगरी में तैनात जलपुलिस को डीएम अनुज झा ने 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी आशीष तिवारी की पहल पर जून वर्ष 2019 में जलपुलिस की स्थापना की गई थी।

chat bot
आपका साथी