पंचायत चुनाव की आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन 26 को

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतीराज विभाग में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बढ़ती हलचलों के बीच जिला पंचायतराज अधिकारी एसपी सिंह ने तीन वर्ष से अधिक स्थान पर जमे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) व सफाई कर्मचारियों की सूची सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से मांगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 11:23 PM (IST)
पंचायत चुनाव की आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन 26 को
पंचायत चुनाव की आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन 26 को

अयोध्या: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतीराज विभाग में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बढ़ती हलचलों के बीच जिला पंचायतराज अधिकारी एसपी सिंह ने तीन वर्ष से अधिक स्थान पर जमे ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) व सफाई कर्मचारियों की सूची सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से मांगी है। डीपीआरओ के अनुसार अनंतिम सूची का प्रकाशन 20 मार्च व अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को होगा। हाईकोर्ट के फैसले के बाद नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया फिर शुरू हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित हो गया है। जिले में 11 ब्लॉक हैं। इनमें से पांच अनारक्षित हैं। एक अनुसूचित जाति महिला, एक अनुसूचित जाति, एक पिछड़ी जाति महिला, एक पिछड़ा वर्ग व दो महिला के लिए आरक्षित है। ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण का आवंटन जिले से किया जाएगा। सदस्य जिला पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत का आरक्षण भी जिले से ही होगा। सीटों के आरक्षण को लेकर एक बार फिर विकास भवन के पंचायतीराज कार्यालय में भीड़ बढ़ने लगी है। डीपीआरओ के अनुसार शासन से तय समय में प्रस्तावित सीटों की आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन 20 से 22 मार्च तक करना है। 20 मार्च से 23 मार्च तक आपत्ति ली जाएगी। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 26 मार्च को आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पंचायत सचिव होंगे स्थानांतरित

अयोध्या: तीन वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर जमे पंचायत सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी) के स्थानांतरण की तैयारी पंचायती राज विभाग ने शुरू कर दी है। डीपीआरओ एसपी सिंह के पत्र के बाद ब्लॉकों में एक स्थान पर कई वर्षो से जमे पंचायत सचिवों के तबादले की अटकलें लगनी तेज हो गई हैं। सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को संबोधित डीपीआरओ का यह पत्र 17 मार्च का है। सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही वर्षों से जमे पंचायत सचिव व सफाई कर्मियों पर पंचायत चुनाव में दखल देने के आरोप लगने लगे थे। बढ़ते आरोपों के चलते स्थानांतरण के लिए सूची मांगी गई है।

chat bot
आपका साथी