गांव की सरकार ही नहीं, पंचायत का कंप्यूटर भी संभालेंगी महिलाएं

आज से जमा होंगे पंचायत सहायक के आवेदनपत्र. 33 फीसद ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक होंगी महिलाएं.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:35 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:35 AM (IST)
गांव की सरकार ही नहीं, पंचायत का कंप्यूटर भी संभालेंगी महिलाएं
गांव की सरकार ही नहीं, पंचायत का कंप्यूटर भी संभालेंगी महिलाएं

आनंदमोहन, अयोध्या : ग्राम पंचायतों में आधी आबादी गांव की सरकार ही नहीं चला रही हैं, अब डाटा इंट्री ऑपरेटर पद पर भी महिलाएं दिखेंगी। जो ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, उनमें पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति महिलाओं की होगी। इससे पहले मनरेगा योजना के लिए ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति में महिलाओं की बाध्यता नहीं रही। अब जब पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई तो इसे अनिवार्य कर दिया गया। पंचायत सहायक की गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण के आधार पर इसके लिए महिलाओं की नियुक्ति की जानी हैं। नियुक्ति में ग्राम पंचायतों का आरक्षण अनुमन्य किया गया है। पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत के आरक्षण के आधार पर किया जाना है। अगर ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है तो पंचायत सहायक भी उसी कोटे का होगा।

ग्राम पंचायतों में नियुक्ति होने वाले पंचायत सहायकों के आवेदन पत्र जमा करने की तैयारियां पंचायती राज विभाग ने पूरा कर लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर फार्म जमा करने की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों को है। ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत आवेदनपत्र जमा करेंगे। जिले में विकास भवन स्थित पंचायती राज विभाग में आवेदन पत्र जमा होंगे। इसे जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।नियुक्ति का अधिकार ग्राम पंचायत को है। ग्राम पंचायत एक वर्ष की संविदा पर रखेंगे। कार्य संतोषजनक होने पर ग्राम पंचायत को दो वर्ष के लिए नवीनीकरण करने का अधिकार होगा। शर्त उसी ग्राम पंचायत का निवासी व न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडियट है। आठ सितंबर से 10 सितंबर के बीच नियुक्ति पत्र जारी किया जाना है। उसके बाद पंचायती राज विभाग प्रशिक्षण दिलाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह ग्राम पंचायत में अपना कार्य संभालेंगे। ग्राम पंचायतों में मेरी पंचायत-मेरा अधिकार-जन सेवाएं हमारे द्वार के तहत सिटीजन चार्टर की व्यवस्था भी प्रभावी होनी है। ग्राम पंचायतों को इसी 15 अगस्त को प्रकाशन करना है। प्रकाशन के बाद अनुमन्य 29 सुविधाएं नियत समय में ग्राम पंचायत स्तर पर दिलाए जाने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी