आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन से पंचायत चुनाव की मुनादी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद की आरक्षित सीटों के अनंतिम प्रकाशन के बाद गांवों में पंचायत चुनावों की मुनादी हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:05 AM (IST)
आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन से पंचायत चुनाव की मुनादी
आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन से पंचायत चुनाव की मुनादी

अयोध्या: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद की आरक्षित सीटों के अनंतिम प्रकाशन के बाद गांवों में पंचायत चुनावों की मुनादी हो गई है। आरक्षित सीटों का अंतिम प्रकाशन 13 व 14 मार्च को होना है। उसी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव का एलान करेगा। सबसे दिलचस्प मुकाबला जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होगा। सत्तापक्ष की कोशिश होगी अध्यक्ष पद पर पहली बार वह पार्टी का परचम लहराये। अभी तक जिला पंचायत पर उसके काबिज होने का सपना पूरा नहीं हो सका। जिला पंचायत भंग होने से पहले समाजवादी पार्टी की श्वेता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि पार्टी का परचम फिर जिला पंचायत पर लहराये। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव ब्लॉक प्रमुख पद का है। जिले में 11 ब्लॉक हैं। इनमें से अमानीगंज, रुदौली,मसौधा, हरिग्टनगंज व पूराबाजार अनारक्षित हैं। मिल्कीपुर व मयाबाजार महिला के लिए आरक्षित हैं। तारुन एससी महिला बीकापुर एससी, सोहावल पिछड़ी जाति महला व मवई पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इनमें ज्यादातर सीटों पर भाजपा के नेता व उनके समर्थक काबिज हैं। प्रमुख पद पर पार्टी की बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती भाजपा के सामने होगी। 794 ग्राम प्रधान पदों में से 271 अनारक्षित हैं। 130 प्रधान पद महिलाओं के लिए हैं। अनुसूचित जाति महिला 65 पदों पर व अनुसूचित जाति के 114 पुरुष प्रत्याशी प्रधान पद पर लड़ सकेंगे। 179 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद एससी वर्ग के महिला व पुरुष के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए 74 व पिछड़ी जाति के पुरुषों के लिए 140 ग्राम प्रधान पद आरक्षित किये गये हैं। पिछड़ी जाति के लिए कुल 214 ग्राम पंचायतें आरक्षित हैं।

-जिला पंचायत सदस्य-40

--क्षेत्रपंचायत सदस्य -1004

-ग्राम पंचायत-794

-ग्राम पंचायत सदस्य 10,012

-मतदाता-16 लाख 67 हजार

-मतदान केंद्र- 891

-मतदेय स्थल-2710

chat bot
आपका साथी