नेहरू जयंती पर होगी ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

फैजाबाद : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती को यादगार बनाने के लिए ऑनलाइन निबंध

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 12:01 AM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 12:01 AM (IST)
नेहरू जयंती पर होगी ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता
नेहरू जयंती पर होगी ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता

फैजाबाद : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती को यादगार बनाने के लिए ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। राष्ट्रीय नदी गंगा एवं पं. जवाहरलाल नेहरू विषयक प्रतियोगिता पांच दिवसीय होगी, जिसमें 15 से 35 वर्ष तक के छात्र एवं युवा शिरकत कर सकेंगे। प्रतियोगिता का समापन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के दिन 19 नवंबर को होगा। पुरस्कार की घोषणा पांच दिसंबर एवं वितरण सोनिया गांधी के जन्मदिन पर नौ दिसंबर को फैजाबाद में किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को कमला नेहरू भवन में पत्रकारों को पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के ही मेधावी छात्र एवं युवा शिरकत कर सकेंगे। खत्री के मुताबिक प्रतियोगिता का मकसद महान स्वतंत्रता सेनानी पं. नेहरू के गंगा नदी के विषय विचार एवं उसकी महत्ता को लेकर किए गए प्रयासों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। उनके मुताबिक प्रतिभागी पांच सौ से छह सौ शब्दों का निबंध ऑनलाइन घर बैठे लिख सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर तरह के माध्यमों से सटीक जानकारी जुटाने की छूट होगी। इसके लिए उनकी वेबसाइट पर ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है, जो सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर उपलब्ध है।

11 प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

-प्रतियोगिता के विजेता को पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार दो हजार रुपये का होगा, जो दो प्रतिभागियों को मिलेगा। तृतीय पुरस्कार एक हजार रुपये का होगा, जो तीन प्रतिभागियों को मिलेगा। पांच-पांच सौ रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी