अब लोकल उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल : मंत्री

प्रदेश के पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वर्चुअल प्रेस वार्ता की और साझा किया आत्मनिर्भर भारत का प्लान.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:50 PM (IST)
अब लोकल उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल : मंत्री
अब लोकल उत्पादों को बनाएंगे ग्लोबल : मंत्री

अयोध्या : प्रदेश के पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वर्चुअल प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहाकि सरकारी उपायों की वजह से देश में कोरोना काबू में रहा। कोरोना के मामले में भारत, विकसित देशों की तुलना में अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहाकि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान हुआ। साथ ही उद्योग-धंधों को मजबूती देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। अब लोकल उत्पादों को ग्लोबल बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।

उन्होंने कहाकि अयोध्या को भी भव्य-दिव्य बनाने की दिशा में काम चल रहा है। कोरोना का व्यवधान होने पर भी कार्यों की टाइम लाइन नहीं बढ़ाई गई। हमारा लक्ष्य निश्चित समय में सभी परियोजनाओं को पूरा करना है। मंत्री ने बताया कि रामनगरी में पर्यटन विभाग की 180 करोड़ व अन्य विभागों की करीब पांच सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रहीं हैं। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, डॉ. अंशुमान मित्रा, आशीष मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी