संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित नौ की मौत

तहसील क्षेत्र में 36 घंटे के अंदर नौ लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इनमें कुछ कोरोना के लक्षण भी पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में भी हड़कंप है। लोगों में भी कोरोना का डर व्याप्त हो गया है। तहसील क्षेत्र के पकड़िया गांव में दो दिन के अंदर एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:19 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित नौ की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला सहित नौ की मौत

रुदौली (अयोध्या): तहसील क्षेत्र में 36 घंटे के अंदर नौ लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इनमें कुछ कोरोना के लक्षण भी पाए गए थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में भी हड़कंप है। लोगों में भी कोरोना का डर व्याप्त हो गया है। तहसील क्षेत्र के पकड़िया गांव में दो दिन के अंदर एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों की मौत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने गांव का जायजा लिया। पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।

शनिवार की रात पकड़िया गांव निवासी वृद्ध जगरूप को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। थोड़ी ही देर में उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। स्वजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। इसी तरह गांव निवासी हारुन का साल भर पहले हृदय का आपरेशन हुआ था। शनिवार को अचानक तबियत खराब होने पर उनकी भी मौत हो गई। रविवार को निर्मला देवी की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। इसी दिन नान्हूं रावत ने भी दम तोड़ दिया। वह चार वर्ष से पैरालिसिस से जूझ रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर के अधीक्षक डॉ. पीके गुप्त ने बताया कि सभी लोग अधिक आयु के थे। सबकी मौत बीमारी के चलते हुईं है। उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि चारों की मौत स्वाभाविक रूप से हुई है। सभी किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।

वहीं नगर में सर्दी, जुकाम, बुखार व जकड़न जैसी बीमारी से बीते 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई। मोहल्ला काशीपुर में सिचाई विभाग में अवर अभियंता सतीश सोनकर की पत्नी का अंतिम संस्कार करके स्वजन घर लौटे थे कि आठ घंटे बाद ही अवर अभियंता सतीश सोनकर (52) की भी मौत हो गई। शहर के पुराना बाजार निवासी सराफा व्यापारी बिट्ठल अग्रवाल का रविवार देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। नगर में मोहल्ला कायस्थाना में गीता साहू का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। चारो में कोरोना जैसे लक्षण पाए गए थे।

chat bot
आपका साथी