रात आठ बजे से कोरोना क‌र्फ्यू, रेस्त्रां में बैठ कर खाना प्रतिबंधित

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दिखानी होगी कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट. अनावश्यक रूप से बाहर घूमने पर लगी रोक.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:38 PM (IST)
रात आठ बजे से कोरोना क‌र्फ्यू, रेस्त्रां में बैठ कर खाना प्रतिबंधित
रात आठ बजे से कोरोना क‌र्फ्यू, रेस्त्रां में बैठ कर खाना प्रतिबंधित

अयोध्या: कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब रामनगरी को भी प्रतिबंधों में जकड़ दिया गया है। जिले में कोरोना क‌र्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी अनुज झा ने अग्रिम आदेशों रात्रि आठ से सुबह सात बजे तक क‌र्फ्यू लागू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही होटलों व रेस्त्रां में बैठ कर भोजन व नाश्ता आदि करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ होम डिलीवरी या फिर ले जाने की ही सुविधा होगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को 48 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी उन्हें प्रवेश मिल सकेगा। शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक होंगे। इसके साथ ही वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठेगी। माल वाहक वाहनों के आने-जाने पर रोक नहीं होगी। रेलवे व बस स्टेशन से आने- जाने वालों के लिए टिकट ही पास माना जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को भी छूट रहेगी। उनका परिचय पत्र ही पास माना जाएगा। चिकित्सीय सेवा, दवा, दूध, सब्जी, फल, रसोई गैस की आपूर्ति करने वालों को भी छूट रहेगी। पेट्रोल पंपों पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सड़क, पुल आदि निर्माण कार्य भी पूर्व की भांति ही होंगे। आवश्यक व आपातकालीन सेवाओं के जुड़े व्यक्तियों को कारण बताने पर जाने दिया जाएगा। औद्योगिक कारखानों में कोविड-19 के नियमों को कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया गया है। डीएम के जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलेगा। मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

अयोध्या: जिलाधिकारी अनुज झा व एसएसपी शैलेश पांडेय ने दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और भर्ती लोगों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं, भोजन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, दवाएं, मास्क आदि उपलब्ध हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस डॉ. अरविद सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी