जीत के बाद लल्लू ने लिया संतों-महंतों का आशीर्वाद

अयोध्या लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या के मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया व संतो का आशीर्वाद लिया। अयोध्या में आधा दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 06:23 AM (IST)
जीत के बाद लल्लू ने लिया संतों-महंतों का आशीर्वाद
जीत के बाद लल्लू ने लिया संतों-महंतों का आशीर्वाद

अयोध्या: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या के मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया व संतो का आशीर्वाद लिया। अयोध्या में आधा दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।

हनुमानगढ़ी में दर्शनपूजन करने के उपरांत सांसद ने मणिरामदासजी की छावनी पहुंचकर रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से आशीर्वाद लिया। कारसेवकपुरम पहुंचकर उन्होंने विहिप के पदाधिकारियों से मुलाकात की। अयोध्या पहुंचने पर टेढ़ी बाजार चौराहा, हनुमानगढ़ी चौराहा, छोटी देवकाली के साथ आधा दर्जन स्थानों पर लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बीती देर शाम को सांसद लल्लू सिंह के प्रमाणपत्र लेने के उपरांत कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित रामभवन में जाकर उन्होंने ठाकुर गुरुदत्त सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। रामभवन में भाजपा नेता शक्ति सिंह ने उनका स्वागत किया। इससे पहले सहादतगंज स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। निषाद समाज के लोगो ने कैंप कार्यालय में सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया। पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद, पूर्व सभासद अंबिका निषाद, संजय निषाद, कुश निषाद, छोटकन निषाद व नंदलाल निषाद आदि ने उनको जीत की बधाई दी। भाजपा नेता व रुदौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। अयोध्या दर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, राममंदिर के लिए अभियान चलाने वाले बब्लू खान, रमेशदास, राजूदास, रमाकांत विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह, रामधीरज पांडेय, प्रो कृष्णमुरारी सिंह, अमरबहादुर सिंह गुड्डू, राकेश पांडेय राना, पिटू मांझी, शैलेंद्र कोरी, शिवम सिंह, अखंड प्रताप सिंह डिपल, विनोद श्रीवास्तव आदि थे। वहीं कैंप कार्यालय में बधाई देने वालों में व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, समाजसेवी हरिओम तिवारी, डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, वेद कालरा, रामनाथ जायसवाल, ध्रुव गोयल, प्रेमनाथ राय, नरेश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, सुधीर पांडेय, ऋषिकेश वर्मा आदि ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी