नगर निगम ने दिखाई स्वच्छता के साथ स्वरोजगार की दिशा

स्वछ सर्वेक्षण 2021 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला. महिलाओं ने सीखी अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी समान बनाने की कला.

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 11:24 PM (IST)
नगर निगम ने दिखाई स्वच्छता के साथ स्वरोजगार की दिशा
नगर निगम ने दिखाई स्वच्छता के साथ स्वरोजगार की दिशा

अयोध्या : कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अनुपयोगी व पुरानी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएं बनाने में महारथ हासिल होती है। नगर निगम में इंटर्नशिप कर रहीं तेजस्विनी ओझा उन्हीं लोगों में से एक हैं। अपने इस हुनर का उपयोग वह महिलाओं को हैंडीक्रॉफ्ट में पारंगत बनाने में कर रही हैं। ताकी कला के पारंगत होने के बाद वह स्वरोजगार से जुड़ सकें। हैंडीक्रॉफ्ट के बेजोड़ नमूने के साथ इनकी पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय है। नगर निगम की ओर से इन दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी जोरों पर चल रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एक कड़ी कूड़ा समझकर फेंक दी जाने वाली अनुपयोगी वस्तुओं को पुन: उपयोग कर उनसे सजावट व अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार करना भी है। इसी उद्देश्य को साथ लेकर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में अपशिष्ट पुनरावृत्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुन: उपयोग योग्य अपशिष्ट प्रबंधन व नागरिक सहभागिता के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं को प्रशिक्षित करने में तेजस्वनी का साथ उनकी मित्र प्रिया सिंह ने दिया। नगर आयुक्त विशाल सिंह और अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के बीच पहुंचकर अधिकारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। अपर नगर आयुक्त ने कहाकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। स्वच्छता की अलख जागने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह कार्यशाला काफी सहायक साबित होगी। तेजस्विनी ने बताया कि यह एक दिवसीय शिविर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूत करेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं अनीता चौरसिया, पूजा कुमारी, सीता देवी आदि महिलाओं ने इस कार्यशाला को काफी उपयोगी बताया। कार्यशाला में समाचार पत्र, शादी के कार्ड आदि के उपयोग से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी