पार्षदों ने शुरू किया धरना

नगर निगम प्रशासन के रवैये से खिन्न रामनगरी के करीब एक दर्जन पार्षद शुक्रवार को तीसरे पहर धरने पर बैठ गये। आंदोलित पार्षदों ने बताया कि सीताकुंड वार्ड की एक कॉलोनी में तिलोदकी गंगा के पानी का जलभराव था.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 11:01 PM (IST)
पार्षदों ने शुरू किया धरना
पार्षदों ने शुरू किया धरना

अयोध्या : नगर निगम प्रशासन के रवैये से खिन्न रामनगरी के करीब एक दर्जन पार्षद शुक्रवार को तीसरे पहर धरने पर बैठ गये। आंदोलित पार्षदों ने बताया कि सीताकुंड वार्ड की एक कॉलोनी में तिलोदकी गंगा के पानी का जलभराव था। पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी। संबंधित वार्ड के पार्षद ने अपने स्तर से नाले की सफायी करवायी, मिट्टी की व्यवस्था की और नगर निगम से ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी की मांग की गयी। छह दिन की निरंतर मांग के बावजूद पार्षद को कोरा आश्वासन ही मिलता रहा। इससे क्षुब्ध होकर वार्ड की जनता के साथ संबंधित वार्ड के पार्षद सहित अन्य धरने पर बैठना पड़ा। धरना में आलोक मिश्र, बीरचंद माझी, अनुजदास, संजय पांडेय आदि पार्षद शामिल हैं। नगर निगम के उपायुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि आंदोलित पार्षदों से बातचीत का प्रयास किया जा रहा है और नगर निगम प्रशासन उनके आदर के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

chat bot
आपका साथी