मेयर संघ के महामंत्री ऋषिकेश का जोरदार स्वागत

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद लखनऊ से अयोध्या पहुंचे मह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 11:56 PM (IST)
मेयर संघ के महामंत्री ऋषिकेश का जोरदार स्वागत
मेयर संघ के महामंत्री ऋषिकेश का जोरदार स्वागत

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद लखनऊ से अयोध्या पहुंचे महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। महापौर ने पहले हनुमंतलला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की अगुवाई में स्वागत हुआ। स्वागत के क्रम में युवा भाजपा नेता कर्मवीर ¨सह व शिक्षाविद डॉ. शीलवंत ¨सह ने महापौर को 51 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि शहर को सीवर लाइन, अच्छी सड़क, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था मुहैया कराना निगम की प्राथमिकता है। बोले, प्रत्येक नगर निगम को विकसित करने के लिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध पर अंकुश लगाया तो विकास को गति दी। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि अयोध्या नगर निगम के महापौर के महापौर संघ का महामंत्री बनने अयोध्या के विकास को पंख लगेंगे। दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति ¨सह व विशम्भर ¨सह ने खुशी व्यक्त की। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री संजीव ¨सह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव, पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति, रमेश ¨सह, कर्मवारी, डॉ. शीलवंत ¨सह, रणजीत ¨सह, अनुपम ¨सह, डॉ. नीलम ¨सह, दिवाकर ¨सह, रोहित पांडेय, जिला मंत्री परमानंद मिश्र, रामकुमार ¨सह राजू, देवेंद्र सिह दादा, राजेश ¨सह, राममोहन भारती, बाबूनंदन सोनकर, भानू प्रताप ¨सह, रामनंदन तिवारी, विजेंद्र ¨सह, दिनेश मौर्य, शंकुतला गौतम, ओमप्रकाश अंदानी, आकाशमणि त्रिपाठी, विद्याकांत, ओपी उर्फ रज्जू पांडेय, अशोक वर्मा, जीशान मेंहदी, नितिन पांडेय व शिवम शुक्ल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी