महापौर ने लिया दीपोत्सव स्थल का जायजा, तैयारी का खाका

अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ दीपोत्सव के समूचे क्षेत्र का सोमवार को जायजा लिया। चौधरी चरण सिंह घाट से यह क्रम शुरू हुआ और पूरी रामकीपैड़ी व सरयू तट का जायजा लिया। क्षेत्र में चल रहे निर्माण को जांचा। गुणवत्ता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:03 AM (IST)
महापौर ने लिया दीपोत्सव स्थल का जायजा, तैयारी का खाका
महापौर ने लिया दीपोत्सव स्थल का जायजा, तैयारी का खाका

अयोध्या : महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ दीपोत्सव के समूचे क्षेत्र का सोमवार को जायजा लिया। चौधरी चरण सिंह घाट से यह क्रम शुरू हुआ और पूरी रामकीपैड़ी व सरयू तट का जायजा लिया। क्षेत्र में चल रहे निर्माण को जांचा। गुणवत्ता को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान महापौर का प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था पर फोकस रहा। तय किया गया कि दीपोत्सव क्षेत्र में तीन शिफ्ट में साफ-सफाई आयोजन तक चलती रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती का निर्णय हुआ। इसके बाद महापौर टीम के साथ कार्तिक मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इससे संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।

निरीक्षण के दौरान ही महापौर ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों से मंत्रणा की। साफ-सफाई को लेकर पूरा खाका तैयार हुआ। महापौर ने निर्देश दिया कि पूरे नगर निगम क्षेत्र की सफाई में कोई लापरवाही न बरती जाए। प्रकाश व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण जितेंद्र प्रमुख रूप से रहे।

chat bot
आपका साथी