मेयर को ठीक नहीं मिली अयोध्या में अलाव व्यवस्था

फैजाबाद : अलाव व्यवस्था सुचारु न रख पाना नगर निगम के अधिशासी अभियंता सिविल को महंगा पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jan 2018 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 11:41 PM (IST)
मेयर को ठीक नहीं मिली अयोध्या में अलाव व्यवस्था
मेयर को ठीक नहीं मिली अयोध्या में अलाव व्यवस्था

फैजाबाद : अलाव व्यवस्था सुचारु न रख पाना नगर निगम के अधिशासी अभियंता सिविल को महंगा पड़ा है। मौनी अमावस्या को लेकर मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने अयोध्या भ्रमण के दौरान अलाव व्यवस्था में लापरवाही पकड़ी। अलाव व्यवस्था से नाखुश मेयर ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता सिविल से स्पष्टीकरण मांगा है। मेयर ने नगर आयुक्त एमपी ¨सह के माध्यम से अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया है। इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है कि किन कारणों से अलाव व्यवस्था सुचारु नहीं की जा रही है।

कड़ाके की ठंड में नगर निगम की अलाव व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मौनी अमावस्या के मौके पर इलाहाबाद से अयोध्या हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान एवं दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इसे देखते हुए मेयर ने अयोध्या में अलाव की अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। नगर आयुक्त की ओर से भी पूर्व में कई बार अलाव व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। बावजूद इसके अलाव व्यवस्था में लापरवाही बरती गई। वहीं शुक्रवार को नगर आयुक्त ने अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण किया गया। राम की पैड़ी व घाटों पर सफाई की अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि अयोध्या क्षेत्र में अलाव की समुचित व्यवस्था न मिलने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

.............

नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। जनसेवा से जुड़े कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पष्टीकरण मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ऋषिकेश उपाध्याय, महापौर, नगर निगम अयोध्या

chat bot
आपका साथी