महापौर ने 55 दिव्यांगजनों को प्रदान किए उपकरण

फैजाबाद : परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में समारोह पूर्वक दिव्यांगजनों को सहायक उपकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 11:53 PM (IST)
महापौर ने 55 दिव्यांगजनों को प्रदान किए उपकरण
महापौर ने 55 दिव्यांगजनों को प्रदान किए उपकरण

फैजाबाद : परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में समारोह पूर्वक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहे। उन्होंने बारी-बारी 55 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण प्रदान किए। इस मौके पर महापौर ने कहा कि दिव्यांगजनों के मदद के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार आगे आई है। कहा कि मोदी व योगी मिलकर गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बसपा, सपा व कांग्रेस के चुनावी गठबंधन को जनता के साथ धोखा बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देख सभी घबरा गए हैं। मेयर ने कहा कि कांग्रेस ने ही 60 वर्ष में देश की ये दुर्गति की। देश में भ्रष्टाचार का संस्कार कांग्रेस की देन है। सपा व बसपा सिर्फ अपना कोष भरने के लिए सत्ता हथियाना चाहते हैं। भाजपा सरकारें गुणवत्तायुक्त विकास की पक्षधर है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजबहादुर ¨सह ने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में दिव्यांगजनों को जानकारी दी। इस मौके पर ¨टकू, राममिलन, सत्येंद्र, मेराज, अवधेश कुमार यादव, आशादेवी सहित अन्य को उपकरण प्रदान किया गया। सक्षम के अवध प्रांत के उपाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी, विकास पांडेय, विनोद कुमार, हेमंत पाठक, अखिलेश कुमार, अंकित कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी