बड़े आंदोलन के लिए रहें तैयार: अशोक

सदर तहसील के समक्ष हेमूकालाणी पार्क में शुक्रवार को खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:11 AM (IST)
बड़े आंदोलन के लिए रहें तैयार: अशोक
बड़े आंदोलन के लिए रहें तैयार: अशोक

अयोध्या: सदर तहसील के समक्ष हेमूकालाणी पार्क में शुक्रवार को खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। अध्यक्षता कर रहे किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने कहा कि देश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए किसानों, मजदूरों को ही संगठित होकर बड़े आंदोलन के लिए आगे आना होगा। जिला मंत्री रामतीर्थ पाठक ने कहा कि सरकारें घोषणाएं तो बहुत करती हैं लेकिन जरूरतमंदों तक वह नहीं पहुंचती हैं। संचालन यूनियन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी ने किया। संरक्षक अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि न्याय और हक के लिए हमें बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। धरने को वीपतराम, अवधराम यादव, रामजीराम यादव, हृदयराम निषाद, राम अछैवर मौर्य, लक्ष्मीना, सहोदरा चौहान आदि ने संबोधित किया। धरने में सुशील कुमार कनौजिया, दीपक कुमार, सुभाष सिंह, बजरंगी, शीला, अंजलि, अमृता, सियापती, जंग बहादुर वर्मा, सुशील कुमार कनौजिया, मिथुन, प्रीति, लीलावती, भाग्यलक्ष्मी, रामलला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी