आर्केस्ट्रा को लेकर घराती-बराती भिड़े, दूल्हा की पिटाई

अयोध्या महराजगंज थाना क्षेत्र के मांझा काजीपुर में वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान उपजे विवाद में जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने गए ग्राम प्रधान को भी नशे में धुत बरातियों ने नहीं बख्शा। उनके सिर में चोट आई है। दर्जन भर से अधिक वाहन तोड़े गए। मारपीट में दोनों पक्ष पक्ष के दूल्हे सहित कई लोग घायल हुए। महराजगंज पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया। रात में ही बराती वाहन लेकर भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 06:25 AM (IST)
आर्केस्ट्रा को लेकर घराती-बराती भिड़े, दूल्हा की पिटाई
आर्केस्ट्रा को लेकर घराती-बराती भिड़े, दूल्हा की पिटाई

अयोध्या: महराजगंज थाना क्षेत्र के मांझा काजीपुर में वैवाहिक समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान उपजे विवाद में जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने गए ग्राम प्रधान को भी नशे में धुत बरातियों ने नहीं बख्शा। उनके सिर में चोट आई है। दर्जन भर से अधिक वाहन तोड़े गए। मारपीट में दोनों पक्ष पक्ष के दूल्हे सहित कई लोग घायल हुए। महराजगंज पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया। रात में ही बराती वाहन लेकर भाग निकले। एहतियातन गांव में पुलिस लगा दी गई है। रविवार को काजीपुर मांझा में भालचंद्र, जिलाजीत, व रुनझुन के यहां बारात आई। भालचंद की बरात गोरखपुर व जिलाजीत तथा रुनझुन के यहां गोंडा जिले के अलग अलग क्षेत्रों से बारात आई थी। भालचंद्र व जिलाजीत के यहां आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। जिलाजीत के बरात में आर्केस्ट्रा जल्द शुरू हो गया। गांव के साथ अन्य कुछ बराती आर्केस्ट्रा देखने पहुंच गए। आर्केस्ट्रा स्टेज पर डांस कर रही लड़की का नशे में धुत एक बराती ने हाथ पकड़ लिया। जिससे आपस में बराती भिड़ गए। कुछ घराती पक्ष के लोग भी उलझ गए। भालचंद्र के दरवाजे पर बैठे ग्राम प्रधान रामबहाल को जानकारी हुई तो वह भी पहुंच गए। नशे में एक बराती ने प्रधान के सिर पर ईंट से प्रहार किया। प्रधान बेहोश हो गिर गए। ग्रामीणों व बरातियों में मारपीट शुरू हो गई। बरातियों के कई वाहन तोड़े गए। उनमें भगदड़ मच गई। महराजगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह फोर्स के साथ पहुंच स्थिति संभाला। ग्राम प्रधान को अयोध्या एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम बंद कर दिया गया। वैवाहिक समारोह निपटा सुबह विदाई हुई। गांव के बाहर जिलाजीत के यहां से दुल्हन के साथ वापस जा रहे दूल्हे की गांव के कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। दूल्हे का सिर फट गया। माहौल फिर गरमा गया। मामला किसी तरह शांत कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी