कृषि विकास के लिए प्रतिबद्धता से हो रहा कार्य: वेद

विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार ब्लॉक की सनेथू व गंगौली ग्रामसभा में दो नलकूपों का लोकार्पण फीता काट कर किया। नाबार्ड की योजना के तहत दोनों गांवों में नलकूप लगाये गये हैं। इन पर 52 लाख रुपये लागत आई है.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:21 AM (IST)
कृषि विकास के लिए प्रतिबद्धता से हो रहा कार्य: वेद
कृषि विकास के लिए प्रतिबद्धता से हो रहा कार्य: वेद

पूराबाजार (अयोध्या): विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार ब्लॉक की सनेथू व गंगौली ग्रामसभा में दो नलकूपों का लोकार्पण फीता काट कर किया। नाबार्ड की योजना के तहत दोनों गांवों में नलकूप लगाये गये हैं। इन पर 52 लाख रुपये लागत आई है। विधायक ने कहाकि केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कृषि विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को विकास की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है। इसी का नतीजा है कि आमजन का केंद्र और प्रदेश सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरभजन गोंड, पूरा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, विजय सिंह, ग्राम प्रधान सनेथू अखंड प्रताप सिंह, निर्मल कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी