दोगुनी आमदनी के लिए किसान करें कोशिश: वीसी

सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से सकारात्मकता से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 11:43 PM (IST)
दोगुनी आमदनी के लिए किसान करें कोशिश: वीसी
दोगुनी आमदनी के लिए किसान करें कोशिश: वीसी

अयोध्या : नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में एक दिनी गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत कुलपति प्रो. जेएस संधू ने किया। कुलपति ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक एवं परिस्थितियों के अनुरूप नई प्रजातियों को अपनाने का आह्वान किया। कहा, इससे किसान अधिकतम उत्पादन ले सकते हैं।

कुलपति ने किसानों से अपनी आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मछली उत्पादन आदि को कृषि के साथ अपनाने पर जोर दिया। कुलपति ने किसानों से विस्तार से चर्चा की, उनका हाल जाना। वैज्ञानिकों को किसानों की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। कार्यशाला में डॉ. गजेंद्र सिंह प्राध्यापक, डॉ. एनबी सिंह प्राध्यापक सस्य विज्ञान, डॉ. एचसी सिंह, आरसी तिवारी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. शंभू प्रसाद, डॉ. सीताराम मिश्र, डॉ. नीरज कुमार रहे।

chat bot
आपका साथी