नाम वापस न लेने से सभी 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार नाम वापसी रही। किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने से नौ पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। 14 सितंबर को मतदान व 15 सितंबर को मतगणना होगी.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 11:32 PM (IST)
नाम वापस न लेने से सभी 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
नाम वापस न लेने से सभी 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार नाम वापसी रही। किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने से नौ पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। 14 सितंबर को मतदान व 15 सितंबर को मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इंद्र प्रताप सिंह लल्ला, योगेंद्र त्रिपाठी, सुशील कुमार चौबे, सीताराम वर्मा, राममिलन शुक्ल व ओंकार तिवारी प्रचार में लगे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार सिंह, राम कुमार यादव, मुकुल बिसारिया व अजय कुमार दुबे ने भी प्रचार अभियान छेड़ रखा है। महामंत्री पद के लिए बहुकोणीय लड़ाई बनने लगी है। इस पद पर लालजी गुप्त, धनुष जी, कृष्णकुमार वर्मा, विनोदकुमार सिंह व महेंद्रकुमार दुबे किस्मत आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार द्विवेदी व विनोद कुमार सिंह के बीच सीधी लड़ाई है। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर सूर्यलाल, मुन्नी देवी सोनी, राजेश कुमार तिवारी व कंचन दुबे, संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए केशवराम, सुरेंद्र कुमार पांडेय व रामनाथ शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं। कार्यकारिणी (ए) के लिए आत्मजीत यादव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव व अजय कुमार मिश्र, कार्यकारिणी (बी) के लिए दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह व उपेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी (सी) के लिए रूपा गुप्ता, शैलेश कुमार सिंह उर्फ रिकू, विपुल कुमार, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, अभिशेष कुमार पांडेय व मनीष कुमार मिश्र ने भी प्रचार की मुहिम छेड़ दी है।

chat bot
आपका साथी