नौ पदों के लिए किस्मत आजमाएंगे 37 प्रत्याशी

फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। नामांकन का सोमवार अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन के नामांकन को लेकर नौ पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 11:13 PM (IST)
नौ पदों के लिए किस्मत आजमाएंगे 37 प्रत्याशी
नौ पदों के लिए किस्मत आजमाएंगे 37 प्रत्याशी

अयोध्या : फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। नामांकन का सोमवार अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन के नामांकन को लेकर नौ पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया, जिसमें कोविड-19 से बचाव के नियम भी तार-तार होते दिखे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष कृपाल चंद्र खरे, सदस्यगण अवधेशकुमार यादव, राजेंद्रप्रसाद लाल श्रीवास्तव, मारुतकुमार सिंह व राजीव पांडेय ने नामांकन पत्रों को प्राप्त किया।

सोमवार को नामांकन प्रस्तुत करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र त्रिपाठी, सुशील कुमार चौबे व इंद्रप्रताप सिंह लल्ला, उपाध्यक्ष पद के लिए मुकुल बिसारिया व रामकुमार यादव, महामंत्री पद के लिए विनोद कुमार सिंह, धनुष जी व लालजी गुप्त नक नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोदकुमार सिंह द्वितीय, संयुक्त मंत्री पद के लिए मुन्नी देवी व कंचन दुबे, संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए रामनाथ, कार्यकारिणी (ए) के लिए अजय कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार व आत्मजीत यादव, कार्यकारिणी (बी) के लिए दिनेश कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह व राजेश कुमार यादव, कार्यकारिणी सी के लिए रूपा गुप्ता, शैलेश कुमार सिंह, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव,अभिषेक कुमार पांडेय व मनीष कुमार मिश्र ने नामांकन दाखिल किया।

जिन प्रत्याशियों ने इससे पहले नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं उनमें अध्यक्ष पद के लिए सीताराम वर्मा, राममिलन शुक्ल व ओंकार तिवारी, उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार दुबे व सुरेंद्रकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार द्विवेदी, महामंत्री पद के लिए महेंद्र कुमार दुबे व कृष्ण कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं। संयुक्त मंत्री प्रथम पद के लिए सूर्यलाल व राजेशकुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए केशवराम वर्मा व सुरेंद्र कुमार पांडेय तथा कार्यकारिणी (बी) के लिए उपेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी (सी) के लिए विपुल कुमार शामिल हैं। दो सितंबर को नाम वापसी, 14 सितंबर को मतदान तथा 15 सितंबर को मतगणना होगी।

अब सभी पदों के लिए संघर्ष की उम्मीद बन गई है। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

chat bot
आपका साथी