स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : धर्मेंद्र

सीआरपीएफ 63वीं बटालियन के कमांडेंट ने स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण को बताया अनिवार्य. सीआरपीएफ की 63 वीं बटालियन परिसर में हुआ पौधारोपण.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:28 PM (IST)
स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : धर्मेंद्र
स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : धर्मेंद्र

अयोध्या : स्वस्थ समाज के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य है। पेड़-पौधों के बिना अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। वृक्ष हमारे जीवन का बहुमूल्य अंग हैं और इनके बिना पर्यावरण को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है। यह विचार सीआरपीएफ 63वीं बटालियन के कमांडेंट धर्मेंद्र सिंह बिसेन ने कही। वह चांदपुर स्थित कैंप परिसर में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर रहे थे। कमांडेंट ने कहाकि पौधारोपण अभियान हम सभी का दायित्व है। हरित प्रहरी के रूप में हम सभी को प्रत्येक स्तर पर आवश्यक कदम उठाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना होगा। कमांडेंट व अन्य अधिकारियों ने परिसर में 750 पौधों का रोपण किया गया। यह अभियान गृहमंत्री अमित शाह के आह्वान कर चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 4100 पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी आशीष गुरूंग, उप कमान अधिकारी संजय कुमार सिंह, सुभाष बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी