कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री परमानंद नहीं रहे

उप्र मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला मंत्री परमानंद मिश्र (52) का रात में एक निजी हास्पिटल में निधन हो गया। करीब रात 11 बजे सीने में दर्द उठने के बाद देवकाली स्थित एक नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात करीब दो बजे निधन हो गया। वह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 10:33 PM (IST)
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री परमानंद नहीं रहे
कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री परमानंद नहीं रहे

अयोध्या : मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला मंत्री परमानंद मिश्र (52) का रात में एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब रात 11 बजे सीने में दर्द उठने के बाद देवकाली स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात करीब दो बजे निधन हो गया। वह ब्लॉक मसौधा के रग्घूपुर गांव निवासी थे। बड़े गमगीन माहौल में अयोध्या में अंत्येष्टि की गई। मृदभाषी परमानंद अपने कार्यों से अधिकारियों एवं साथियों के बीच भी प्रिय रहे।

कलक्ट्रेट संघ के मंत्री के निधन की खबर से अवाक कलक्ट्रेट कर्मी उनके गांव पहुंचे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह, एसडीएम सदर अर्पित गुप्त के अलावा कलक्ट्रेट संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रनबहादुर सिंह, रामकुमार यादव, अरुण सिंह, राजेश वर्मा, राजकपूर, रामकृष्ण तिवारी, पवन श्रीवास्तव, करुणेश सिंह, राजेश कुमार, पवनकुमार, विजय कुमार समेत बड़ी तादाद में साथी को अंतिम विदाई देने सरयू तट अयोध्या पहुंचे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष ओपी सिंह की अगुवाई में गांव रग्घूपुर शोक जताने पहुंचे। घर पहुंचने वालों में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी केबी श्रीवास्तव भी शामिल रहे। कलक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कलक्ट्रेट कर्मी कार्य से विरत रहे।

-------------------

राजस्व संग्रह अमीन संघ की शोकसभा

अयोध्या : कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला मंत्री परमानंद मिश्र के निधन पर राजस्व संग्रह अमीन संघ की शोकसभा तहसील सदर में हुई। दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। ओपी सिंह, महेशचंद्र तिवारी, उदय सिंह यादव, अरविद कुमार सिंह, डेनियल भारती, दिलीप कुमार सिंह, फूलचंद्र विश्वकर्मा, उमेश चंद्र शुक्ल, अवधेश पाठक, कमला प्रसाद यादव, पप्पू तिवारी, मो. मुस्तफा, रामजीत, विक्रम सिंह, श्याम कृष्ण शोक जताने वालों में शामिल रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी