डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा में 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर रिकवरी में तेजी लाने का निर्देश दिया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 10:58 PM (IST)
डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा
डीएम ने की राजस्व वसूली की समीक्षा

अयोध्या : जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा में 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर रिकवरी में तेजी लाने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोरेलाल शुक्ल ने बिदुवार जानकारी जिलाधिकारी को दी। राजस्व वसूली में तेजी लाने व विद्युत देयों की वसूली शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। खनन के राजस्व में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने सुधार लाने के लिए निर्देश दिया। कहा, विशेषकर तहसील सदर व रुदौली में विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ाई जाए। जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, स्टांप, रजिस्ट्रेशन, परिवहन, आबकारी आदि विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष में छह माह बीतने के बाद कोविड-19 के कारण मानक वसूली नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने शासन से निर्धारित लक्ष्य 50 से 55 प्रतिशत तक करने का निर्देश दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्त सहित अन्य तहसीलों के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी