Ayodhya Bhoomi Pujan: अयोध्या का लाल सुनाएगा भूमिपूजन का आंखों देखा हाल

भूमि पूजन कार्यक्रम को प्रसारित करने के लिए अधिकृत प्रसार भारती की टीम में अयोध्या के उद्घोषक देशदीपक मिश्र का भी नाम।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:22 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:22 AM (IST)
Ayodhya Bhoomi Pujan: अयोध्या का लाल सुनाएगा भूमिपूजन का आंखों देखा हाल
Ayodhya Bhoomi Pujan: अयोध्या का लाल सुनाएगा भूमिपूजन का आंखों देखा हाल

अयोध्या, जेएनएन। राममंदिर भूमि पूजन की बेला पर रामनगरी के लाल देशदीपक मिश्र को बड़ा दायित्व सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का आंखों देखा हाल वो देश-दुनिया को बताएंगे। फैजाबाद आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक धारा रोड निवासी देश दीपक मिश्र प्रसार भारती (दूरदर्शन) की उस टीम में शामिल हैं, जिसे पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करना है। इस टीम के सदस्य दिल्ली दूरदर्शन के एसकेएस त्रिपाठी और जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम का प्रसारण करेंगे।

महाभारत का समापन गीत लिखने वाले पं.किरण मिश्र के परिवार से ताल्लुक रखने वाले देशदीपक रेडियो की दुनिया में डीडी के नाम से चर्चित हैं। देश दीपक साहित्य क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री के हनुमानगढ़ी दर्शन के पूर्व से ही यह टीम कार्यक्रम का आंखों देखा हाल आयोजन की समाप्ति तक सुनाएगी। इस दौरान हनुमानगढ़ी दर्शन, रामलला का पूजन, पौधारोपण, भूमि पूजन और अतिथियों के मंच संबोधन तक का सजीव हाल लोग घर बैठे अपनी टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे।

कमेंट्रेटर के रूप में देशदीपक की उपलब्धियां काफी लंबी है। फैजाबाद आकाशवाणी की ओर से देशदीपक 24 बार कनक भवन से रामजन्म का आंखों देखा हाल सुना चुके हैं। दो बार कुंभ के शाही स्नान का सजीव प्रसारण कर चुके हैं। देशदीपक कहते हैं कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अयोध्या के धाॢमक आयोजनों में बहुत बार राम की महिमा बताने का मौका मिला है। आज भगवान ने यह सुअवसर प्रदान किया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रामलला ने अपनी सेवा का मौका देकर कृतार्थ किया है। 

chat bot
आपका साथी