गुप्तारघाट पर लीजिए नौटंकी व आल्हा का आनंद

अयोध्या भगवान राम के गो-लोकगमन का साक्षी रहे गुप्तारघाट पर दीपोत्सव की आभा भी बिखरेगी। यह पहला मौका होगा जब गुप्तारघाट दीपोत्सव की प्रस्तुतियों से गुलजार होगा। खास बात यह है कि गुप्तारघाट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोगों को ठेठ देशी अंदाज के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। लोग गुप्तारघाट पर तीन दिनों तक नौटंकी आल्हा व अवधी लोकनृत्यों का आनंद ले सकेंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक रोजाना शाम छह बजे से होने वाली प्रस्तुतियों का खाका खींचा जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:18 AM (IST)
गुप्तारघाट पर लीजिए नौटंकी व आल्हा का आनंद
गुप्तारघाट पर लीजिए नौटंकी व आल्हा का आनंद

अयोध्या : भगवान राम के गो-लोकगमन का साक्षी रहे गुप्तारघाट पर दीपोत्सव की आभा भी बिखरेगी। यह पहला मौका होगा, जब गुप्तारघाट दीपोत्सव की प्रस्तुतियों से गुलजार होगा। खास बात यह है कि गुप्तारघाट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोगों को ठेठ देशी अंदाज के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। लोग गुप्तारघाट पर तीन दिनों तक नौटंकी, आल्हा व अवधी लोकनृत्यों का आनंद ले सकेंगे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक रोजाना शाम छह बजे से होने वाली प्रस्तुतियों का खाका खींचा जा चुका है।

गुप्तारघाट का करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया गया है। इसके तहत घाटों की लंबाई बढ़ाकर आठ सौ मीटर की गई है। इसके साथ ही गुप्तारघाट का सुंदरीकरण भी किया गया है। इसीलिए इस बार दीपोत्सव के आयोजन में गुप्तारघाट को शामिल किया गया है। आगामी 24 अक्टूबर को अवधी लोकतंत्र ढिढिया, बुंदेलखंड का राई सैरा लोकनृत्य, भजन व राजा भरथरी नौटंकी देखने को मिलेगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को झारखंड के कलाकार छाऊ लोकनृत्य की प्रस्तुति करेंगे। सुंदरकांड पर नृत्य नाटिका भी होगी। लोगों को रामलीला व भजन भी देखने-सुनने को मिलेगा।

दीपोत्सव के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भजन से होगी। इसके बाद उत्तराखंड के कलाकार लोकनृत्य की प्रस्तुति करेंगे। इसी दिन लोगों को विदेशी रामलीला देखने को मिलेगी, जबकि समापन रामायण पर आल्हा से होगा। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीर्थ ने बताया कि इसकी तैयारी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी