बगैर भेदभाव पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ पर मनाई गई। नगर निगम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से राष्ट्र को प्रगति पथ पर गतिमान रखने का सिद्धांत दिया.

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:39 PM (IST)
बगैर भेदभाव पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
बगैर भेदभाव पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

अयोध्या : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ पर मनाई गई। नगर निगम में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापौर ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से राष्ट्र को प्रगति पथ पर गतिमान रखने का सिद्धांत दिया। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहाकि एकात्म मानववाद ही रामराज्य का आधार बन सकता है, जिसमें बिना भेदभाव के जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का पहुंचे। केंद्र व प्रदेश सरकार इसमें कामयाब भी हुई है।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व नपा अध्यक्ष विजय गुप्त, महानगर के पूर्व अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, अशोका द्विवेदी, मनमोहन जायसवाल, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, दिवाकर सिंह, दिनेश जायसवाल, राजकुमार वर्मा, मनोज पांडेय, सचिन सरीन, बब्लू मिश्र, विश्व प्रकाश रूपन, ओम मोटवानी आदि शामिल रहे। अयोध्या में हुए कार्यक्रम में महंत रामकुमार दास, रमेश दास, परमानंद मिश्र, बालकृष्ण वैश्य, प्रतीक श्रीवास्तव आदि रहे। शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व की जानकारी साझा की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अरविद पांडेय, मुकेश तिवारी, लल्ला सिंह, रामजी मिश्र, परमात्मादीन, उत्तम पांडेय, उर्मिला शुक्ला, सीमा पांडेय, ज्योति तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, घनश्याम सिंह, अनामिका मिश्र, प्रचार प्रमुख अनुरुद्ध मिश्र आदि थे।

बीकापुर: खजुरहट बूथ पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए। योगेंद्र उपाध्याय, शिवकुमार सिंह, भारत मिश्र, पंकज सोनी मौजूद रहे।

पूराबाजार: दीनदयाल इंटर कॉलेज बाकरगंज के सभागार में प्रबंधक आदित्यनारायण मिश्र ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी आदि थे।

अमानीगंज: नरसड़ा बूथ पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया। भाजपा नेता दलबहादुर पांडेय, ओमकार मिश्र ने पूरे रजऊ मिश्र, योगेंद्र प्रताप सिंह व सत्येंद्र मिश्र कोटिया, उमानाथ पांडेय घटौली, रामदत्त तिवारी अमरगंज बाजार, राघवेंद्रप्रताप सिंह गद्दोपुर व अमानीगंज में अरुण कसौधन, गंगादीन रावत, कटैया में राजनारायण तिवारी आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किया। सोहावल: महोली स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित सिंह चौहान, प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, नंदकुमार सिंह, अजय सिंह, सर्वेश सिंह, बलराम पाठक, डीएल गोस्वामी आदि थे। हिदू महासभा के पदाधिकारियों ने नगर निगम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय, राजीव शुक्ल, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महंत रामलोचनशरण शास्त्री, राजन बाबा, विधिपूजन पांडेय, चंद्रहास दीक्षित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी