कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत

आज शहर में कोरोना से दो महिलाओं की जान चली गई। शुक्रवार को सआदतगंज की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:45 PM (IST)
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत
कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत

मसौधा: आज शहर में कोरोना से दो महिलाओं की जान चली गई। शुक्रवार को सआदतगंज की रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया था। शनिवार भोर हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने कोरोना कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कंट्रोल रूम की तरफ से उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई पर इससे पूर्व ही महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला दो दिन पूर्व संक्रमित मिली महिला जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में चल रहा था। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौत के बाद परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के अनुसार कर दिया।

87 कोरोना पॉजिटिव 15 हुए रिकवर

अयोध्या: कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को 87 लोग कोरोना पॉजिटिव आए है जबकि 15 लोग ठीक हुए। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 45 लोग नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले, शेष जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 412 है। जिलाधिकारी अनुज झा और एसएसपी शैलेश पांडेय ने शनिवार को चौक में पैदल भ्रमण कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। एसएसपी ने व्यापारी व आम लोगों से आह्वान किया कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें। दुकान के बाहर गोला बनवाया जाए, जिसमे खड़े होकर लोग खरीदारी करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्षित आयु के लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इसी क्रम में शाम को एसपी सिटी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के चौक घंटाघर से नगर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव, महिला थाना अध्यक्ष रत्नाकुमारी ने फतेहगंज तक पैदल मार्च निकालकर क्षेत्रवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क लगाने के लिए की अपील की। एसपी सिटी ने कहा कि सभी दुकानदार भाई कोरोना महामारी को देखते हुए उसकी गाइड लाइन का अनुपालन कर सहयोग करें। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान न दें। बिना मास्क लगाए दोपहिया वाहनों से घूम रहे लोगों पर एसपी सिटी ने कार्रवाई भी की।

chat bot
आपका साथी