आज से पल्स पोलियो की तर्ज पर तलाशे जाएंगे कोरोना मरीज

संचारी रोग अभियान के दौरान रविवार से कोरोना जांच के लिए डोर-टू-डोर कोरोना संदिग्धों को खोजने का अभियान शुरू होगा। अभियान पल्स पोलियो की तर्ज पर पांच से 15 जुलाई तक चलेगा.

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:06 AM (IST)
आज से पल्स पोलियो की तर्ज पर तलाशे जाएंगे कोरोना मरीज
आज से पल्स पोलियो की तर्ज पर तलाशे जाएंगे कोरोना मरीज

अयोध्या: संचारी रोग अभियान के दौरान रविवार से कोरोना जांच के लिए डोर-टू-डोर कोरोना संदिग्धों को खोजने का अभियान शुरू होगा। अभियान पल्स पोलियो की तर्ज पर पांच से 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की पड़ताल करेंगे। तबियत खराब मिलने पर सूची तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। जांच के बाद नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।

अभियान में डायबिटीज, शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, गुर्दे के मरीजों का भी सर्वेक्षण किया जाएगा। टीमों को नगर निगम व पंचायतीराज विभाग के माध्यम से इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व जागरूकता पोस्टर उपलब्ध कराया गया है। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि ये टीमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण के उपरान्त सभी घरों पर निशान लगाऐंगी व कोविड-19 की रोकथाम व बचाव से सम्बंधित जागरूकता पोस्टर भी चस्पा करेंगी। सर्वेक्षण में कोरोना के लक्षण पाये जाने पर जांच की जाएगी व पॉजिटिव पाये जाने पर उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि इसके फैलाव को रोका जा सके। डीएम अनुज झा ने भी जिले के प्रधानों, पार्षदों व नागरिकों का आह्वान किया कि वे सर्वेक्षण में सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी